aajtaktimes

70वें स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभारी फेरी

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सोमवार को पूरा जनपद बाराबंकी आजादी और तिरंगे के रंगों में
रंग गया। पूरे जनपद में 70वां स्वतन्त्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।
विद्यालयों, सरकारी प्रतिष्ठानों सहित व्यापारिक एवं व्यावसायिक
प्रतिष्ठानों ने आजादी के पर्व को धूमधाम से मनाया। जिलाधिकारी अजय यादव
ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होनें कहा कि
आजादी पाने के लिए हमारे सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दे डाली। उन
सभी ज्ञात एवं अज्ञात अमर बलिदानियों को जितना श्रद्धापूर्वक नम किया
जाये, कम है। इस अवसर पर समस्त कलेक्ट्रेट स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस
अधीक्षक अब्दुल हमीद ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पूरे राजकीय सम्मान
के साथ ध्वजारोहण किया। एसपी श्री हमीद ने इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को
स्वाधीनता का पाठ पढ़ाया। इस अवसर पर समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कुरौली
स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्मारक इण्टर कालेज में प्रातः नौ बजे स्वाधीनता
सेनानी एवं वरिष्ठ  सैय्यद सगीर अहमद ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर श्री
अहमद ने कहा कि वर्तमान समय में आजादी के मायने हद दर्जे बदल चुके हैं।
उस वक्त देश को उन गोरे अंग्रेजों से आजाद कराना था। लेकिन आज देश उन
काले अंग्रेजों का गुलाम है, जो देश की दिशा एवं दशा को निर्धारित करते
हैं, लेकिन खुद में दिशाहीन हैं। विद्यालय प्रबंधक एवं वरिष्ठ समाजसेवी
अशोक शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि आजादी मात्र तीन अक्षरों से मिलकर बना
एक शब्द नहीं, वरन करोड़ों हिन्दुस्तानियों के दिलों में बसने वाले
स्वछन्द अरमानों, उनके प्रगतिशील विचारों का एक संगम है। 15 अगस्त 1947
से आज तक का 70 वर्ष का आजाद हिन्दुस्तान विश्व में युवाओं का सबसे बड़ा
देश है। इस अवसर पर समाजवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा, पत्रकार आसिफ हुसैन,
नासिर, आदित्य यादव, प्रधानाचार्य अजय सिंह, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं,
कर्मचारीगण सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। वहीं देवा रोड स्थित मौलाना
गुलाम अस्करी हाल में मौलाना मोहम्मद रजा ने झण्डारोहण किया। इस मुबारक
मौके पर मौलाना रजा ने कहा कि हिन्दुतान की अवाम आज आजादी का जश्न मना
रही है। पूरे मुल्क में हर कोई एक तिरंगे के नीचे अपने को महफूज देख रहा
है। हिन्दुस्तान की आजादी में अपनी जान कुर्बान करने वाले तमाम लोगों का
पूरा मुल्क शुक्रगुजार रहेगा।

लक्ष्य पाना है, समर्पण कराओ या समर्पित हो जाओ: सुमंगल
बाराबंकी। हल्की फुल्की बारिश, मिट्टी की सोंधी सी खुशबू, आबोहवा में
गूंजते आजादी के तराने और युवाओं में एक खासा उत्साह। 15 अगस्त 2016 की
सुबह जब आसमान में बदली छायी, तो लोगों का ऐसा लगा कि कहीं बारिश में
स्वतन्त्रता दिवस की खुशियां, उत्साह, मनोरंजन, देशभक्ति सब कहीं धुल न
जाये। लेकिन अपनी भारत माता के प्रति लोगों के दिलों में ऐसा प्यार उमड़ा
कि कहीं भी बारिश लोगों के उत्साह को भिगो नहीं पायी। युवाओं में आजादी
के जश्न को लेकर खासा उत्साह दिखा। मोहल्ला लखपेड़ाबाग स्थित सतगुरू
एकेडमी में 70वां स्वतन्त्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। एकेडमी
निदेशक डा. अमित वर्मा की अगुवाई में अध्ययनरत छात्रों ने जिस
स्वतन्त्रता दिवस को जाना, समझा, छुआ और परखा, वह आजीवन निश्चित ही उनके
मानस पटल पर अंकित रहेगा। एकेडमी निदेशक डा. वर्मा ने कहा कि
स्वत़न्त्रता केवल विदेशी हुकूमत से नहीं मिली। बल्कि हिन्दुस्तानियों के
सपनों को उड़ने के लिए पंख मिले थे। आज भारत जिस तेजी से बढ़ रहा है,
निश्चित ही वह विश्वगुरू बनेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए एक लक्ष्य एवं
उस लक्ष्य के प्रति एकाग्रता होना बहुत आवश्यक है। बतौर अतिथि मौजूद रहे
पत्रकार सुमंगल दीप त्रिवेदी ने कहा कि जीवन में विजय श्री पाना है तो बस
एक सीख का आत्मसात करना होगा। या तो किसी को अपने प्रति समर्पित करा लो
या तो किसी के प्रति पूर्णतया समर्पित हो जाओ। आप तभी किसी का समर्पण करा
सकते हैं, जब आपमें संस्कार, शिक्षा, सद्बुद्धि का विकास होगा। सद्बुद्धि
अच्छी संगति से आती है। सबसे बढ़िया संगति अच्छी किताबों की होती है।
इसलिए खूब पढ़ो, खूब बढ़ो। एकेडमी के वरिष्ठ शिक्षक पूर्णेन्दु मिश्रा ने
छात्रों के बीच जिस ऊर्जा का संचार अपने वक्तव्यों से किया, निश्चित रूप
से वह हद दर्जे सराहनीय रहा। इस अवसर पर शिवम सोनी, आलोक शुक्ला, जया
सहित संस्थान में शिक्षणरत सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

कस्बा जैदपुर सहित पूरे क्षेत्र में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
जैदपुर बाराबंकी। आजादी की 70 वीं वर्षगॉठ पर पूरा कस्बा आजादी के रंग
में डूबा दिखाई दिया। जहंा एक ओर लोग आजादी का जश्न मनाते दिखाई दिये तो
दूसरी ओर आजादी की जंग के शहीदांे को श्रंद्वाजलि भी अर्पित की गयी। सुबह
से ही बारिश के बावजूद स्कूलं के छोटे छोटे बच्चे आजादी का गीत गाते हुए
लोगों में जोश भरते दिखाई दियें। कस्बे के थाना परिसर व नगर पंचायत
कार्यालय सहित नूर मो. इ. का. प्राइमरी विद्यालय, मिडिल स्कूल, संराइज
स्कूल, हाजी दरोगा स्कूल, सरदार पटेल स्कूल, मार्डल एकेडमी मनोज कुमार
पब्लिक स्कूल, मदरसा दारूल उलूम, आरफिया जी जी आई सी सहित अन्य मदरसों
में भी झण्डा रोहण किया। खुशी का इजहार करते हुये बच्चों द्धारा आजादी के
गीत गाये तथा रंगा रंग कार्यक्रम भी पेश किया गया। नगर पंचायत जैदपुर में
चेयरमैन रियाज अहमद की मौजूदगी में क्षेत्रीय विधायक रामगोपाल रावत ने
झण्डा रोहण किया। इसके अतिरिक्त चेयरमैन रियाज अहमद द्वारा कई अन्य जगहो
पर तिरंगा लहराया गया। जबकि ग्राम अजपूरा में प्रधान सोमिल कुमार वर्मा
द्वारा झण्डा रोहण कर आजादी में शहीद लोगों को याद किया गया। इस मौके पर
चेयरमैन रियाज अहमद ने मदरसा आरफिया में झन्डा रोहण के पस्चात उपस्थित
छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुये स्वतंत्रता सेनानियों की कुरबानी
की याद दिलाते हुये उन्हे खेराजे अकीदत पेश करतंे हुये उपस्थित सभी लोगों
से फिरकापरस्त ताकतों से होशियार रहने और देष की तरक्की के लिये काम करने
की अपील की और सभी लोगों से आपस में मिल जुल के रहने व फिरकापरस्त ताकतों
के बहकावे में न आने और देश की एकता अखन्डता की रक्षा का आवाहन किया।
थाना परिसर में  थानध्यक्ष अशोक कुमार सरोज द्वारा झण्डा रोहण किया गया।
नगर पंचायत में झण्डा रोहण के दौरान अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार
गोस्वामी, सपा नगर अध्यक्ष जावेद रिजवी, अजमी रिजवी, शहाबुददीन सिददीकी,
मो. सालिम, एडवोकेट गदीर रिजवी, मास्टर वकील, बब्बू शेख, नायाब अंसारी,
गुडडू खालिद, तव्वाब अंसारी तफज्जुल हुसैन, जाकिर, उमेर अंसारी सहित
सभासद गण कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

गांधी भवन में हुआ ध्वजा रोहण
बाराबंकी। गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट द्वारा गांधी भवन में मुख्य अतिथि
वयोवद्ध समाजवादी नेता सगीर अहमद ने ध्वजारोहण कर देश की एकता और अखण्डता
की शपथ दिलायी। उन्होने कहा कि भारत आज अपनी आजादी के 70 बसंत पूरे कर
रहा है। ऐसे में हमारा पहला कर्तव्य है कि हम इस देश की सहिष्णुता और
आपसी भाई चारे को बनाए रखें। आपसी एकता से ही देश की अखण्डता मजबूत होगी।
श्री अहमद ने कहा कि आजादी की लड़ाई और समाजवादी आन्दोलन में जो जज्बा
युवाओं का रहा उससे आज का युवा भटक सा गया है। युवाओं को देश के
महापुरूषो के बारे में पढने की नितांत आवश्यकता है।  श्री अहमद ने कहा कि
जनपद बाराबंकी बहुत ही महत्वपूर्ण जिला रहा है। यहीं से पाकिस्तान
निर्माण नींव रखी गई और आज यहीं का एक नुमाइंदा भारत, पाकिस्तान और
बंग्लादेश को एक करने में अपने जीन के पांच दशक लगा दिए। राजनाथ शर्मा का
यह प्रयास आने वाले समय में जरूर सार्थक होगा। जिसके लिए युवाओं को आगे
आना होगा तभी हम जश्न ए आजादी मनाएंगे। ध्वजारोहण के बाद महात्मा गांधी
की प्रतिमा पर वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक नरेश नारायण अवस्थी ने मार्ल्यापण
किया। इस मौके पर गांधी ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा, जिला बार
एशोसिएसन के पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित, नासिर खान, हुमायूं नईम खां,
मृत्युंजय शर्मा, विनय कुमार सिंह, पाटेश्वरी प्रसाद, कैलाश बिहारी
कुरील, आसिफ हुसैन, अशोक शुक्ला, रवि प्रताप सिंह, विनोद भारती, असलम
बबलू, फराज अहमद खां, रोहिताश्व दीक्षित, राजेश निगम, बलवंत सिंह, राजेश
यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
प्रेस क्लब में हुआ झण्डा रोहण
बाराबंकी। प्रेस क्लब बाराबंकी कार्यालय पर सचिव मो. अतहर ने झंडा रोहण
किया। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक एनएन अवस्थी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
झंडारोहण के बाद विचार व्यक्त करते हुए श्री अतहर ने कहा यह देश है वीर
जवानों का गरीबों और किसानों का। आजादी और विकास के अवसरों  पर देश के हर
नागरिक का अधिकार है। व्यवस्था एवं शासन ऐसा हो जिससे सभी को समान अवसर
उपलब्ध हो सकें। ध्वजारोहण के समय वरिष्ठ पत्रकार अशोक सैनी, प्रदीप
सारंग, रत्नेश कुमार, आशिफ हुसैन, अनिल त्रिपाठी, आमिर अली, गोविन्द
वर्मा, चमन सिंह, आनन्द वर्मा, बीसी त्रिपाठी, अब्बास अली, राजेश भट्ट,
बाबा, जितेन्द्र सिंह अन्नू, वीनेश कुमार वर्मा, मो. सलमान, जुबेर अहमद
आदि लोग मौजूद रहे।

Related

UP 3002094665178665708

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item