aajtaktimes

स्ववित्तपोषित शिक्षकों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध अनुदानित अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित शिक्षकों ने सूबे की सपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुये कलेक्टेªट में जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित अपनी मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्टेªट रत्नाकर मिश्र को सौंपा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के 331 अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित शिक्षकों का विनियमितीकरण करते हुये उन्हें यूजीसी का पे-स्केल दिया जाय। इसी मांग को लेकर 20 अगस्त को नगर में मशाल जुलूस निकाला जायेगा। साथ ही प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आगामी 22 अगस्त को विधानसभा का घेराव किया जायेगा। इस अवसर पर डा. विजय तिवारी, डा. अनुराग मिश्र, डा. ओम प्रकाश दूबे, डा. चन्द्रा बबुज, डा. संतोष पाण्डेय, डा. अभय तिवारी, डा. त्रिपुरारी उपाध्याय, डा. ब्रजेश चौबे, डा. मनोज तिवारी, डा. एनपी मिश्र, डा. सीबी पाठक, डा. सुशील मिश्र, डा. अतुल श्रीवास्तव, डा. सुधाकर शुक्ला, डा. अजय मिश्रा, डा. पवन सिंह, डा. रविन्द्र तिवारी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Related

UP 5345711424840254489

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item