aajtaktimes

जश्न-ए-आजादी कार्यक्रम को लेकर हुई तैयारी बैठक

जौनपुर। नगर के चहारसू चौराहे पर स्थित मस्जिद में बाद नमाजे जुमा 15 अगस्त को नगर पालिका के मैदान पर होने वाले जंग-ए-आजादी से जश्न-ए-आजादी तक कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गयी जहां सभी को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गयी। इस मौके पर अध्यक्षता कर रहे मदरसा हुसैनिया के उस्ताद मौलाना वसीम ने कहा कि सुबह सबसे पहले झण्डारोहण व राष्ट्रगान होगा जिसके बाद दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम की शुरूआत होगी। इस दौरान जंग-ए-आजादी में मुजाहिदीने आजादी के योगदान पर कार्यक्रम पेश होंगे। कार्यक्रम में वाराणसी के अब्दुल नासिर, मोइनुद्दीन अहमद हेशाम, अवधेश चतुर्वेदी खास तौर पर मौजूद होंगे। इस अवसर पर अनवारूल हक, एडवोकेट बादशाह खान, हन्नान खान, तारिक इकबाल, कारी महमूद बलियावी, मोहम्मद सलीम, काजी इसरार, जमाल अहमद, शोएब अहमद, मोहम्मद अहमद, अरशद, जमाल कुरैशी, दानिश वसीम, जैद जफर उपस्थित रहे।

Related

UP 8945477521080491763

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item