aajtaktimes

अभाविप ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शुक्रवार को छात्राओं का हुजूम महिला असुरक्षा व प्रदेश सरकार की भ्रष्ट नीतियों के विरोध में विधानसभा का घेराव करते हुये ज्ञापन सौंपा। इसी क्रम में जौनपुर में वंदना सरकार के नेतृत्व में 55 छात्राओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिला संयोजक विकास ओझा ने कहा कि प्रदेश सरकार को महिला सुरक्षा के लिये कड़े हथकण्डे अपनाने चाहिये जिससे महिलाएं अपने ही घरों व समाज में असुरक्षित न महसूस करें। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी, नगर मंत्री अवकाश सिंह, मधु ओझा, अरोही, सिल्पी, रोनी, प्रीति आदि उपस्थित रहे।

Related

UP 7184001935201748620

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item