aajtaktimes

एचसीपी को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आगे आया विहिप

जौनपुर। पशु तस्करों के शिकार एचसीपी त्रिलोक तिवारी को शहीद का दर्जा और आर्थिक सहायता देने के सम्बन्ध में शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद ने महामहिम राज्यपाल के नाम सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से विहिप ने कहा कि ड्यूटी के दौरान पशु तस्करों के वाहन के शिकार एचसीपी त्रिलोक तिवारी को शहीद का दर्जा दिया लाय। मृतक एचसीपी के परिजनों को 50 लाख रूपया मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को विभाग में नौकरी दिया जाय। घटना में शामिल दूसरे वाहन की पहचान सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाय। पशु तस्करी पर रोक व गिरफ्तार पशु तस्करों पर रासुका लगाया जाय। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश चन्द्र दूबे, नगर अध्यक्ष दिनेश सिंह, जिला संगठन मंत्री मनोज मिश्र, रविन्द्र द्विवेदी, रंजीत यादव, राम चन्दन सेठ, लाल प्रकाश पाल, विवेक सिंह, प्रवेश गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

UP 1213855680812792214

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item