aajtaktimes

राकेश ने किया आईटी केन्द्र का शुभारम्भ

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भविष्य में संचार क्रांति का ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण
योगदान होगा। आईटी आज लोगो के लिये इतना महत्वपूर्ण हो गया है जिसके चलते
इसका इस्तेमाल हो रहा है। थोड़ा सा भी अवरोध होता है तो लोगों को लगता है
कि उनका कुछ खो गया। पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा ने रामनगर
विधानसभा क्षेत्र के सूरतगंज चौराहे पर एमएस आईटी साल्यूशन केन्द्र के
उदघाटन के उपरान्त व्यक्त किये। उन्होने कहा कि सूरतगंज ब्लाक धन्य है
क्योकि देश का पहला इन्टरनेट टावर हेतमापुर में घाघरा नदी के किनारे लगा
था और ये देन सपा नेता बेनी प्रसाद वर्मा की थी। जिसकी शुरूआत भी सपा
मुखिया मुलायम सिंह यादव ने की थी। श्री वर्मा ने कहा कि तब लोग इन्टरनेट
का महत्व नहीं समझ रहे थे लेकिन अब इन्टरनेट आज जन जन की आवश्यकता बन गयी
है। इस मौके पर मो शबाह, संजय तिवारी, राम चन्दर गिरि, जगदीश, प्रदीप
सांरग, हरी प्रसाद वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related

UP 6624293236818732270

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item