aajtaktimes

प्रदेश सचिव बने कुलदीप का युवाओं ने किया जोरदार स्वागत

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति पर बाराबंकी जिले
के कुलदीप मिश्रा को लोहिया वाहिनी का प्रदेश सचिव बनाये जाने पर जिले के
सपाईयों में खुशी की लहर दौड़ गयी। आज प्रदेश सचिव बनने के बाद जैसे ही
जिले की सीमा पर कुलदीप का आगमन हुआ। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत
किया। विधान परिषद सदस्य ‘‘राजेश यादव‘‘ ‘राजू‘ के हजारों समर्थकों ने
जनपद लखनऊ बाराबंकी बार्डर पर इन्दिरा नहर पर, गोयल टावर, केवाड़ी मोड़,
दनियालपुर मोड़, सरथरा रोड, असेनी मोड, सफेदाबाद चौराहा कुरौली, आलापुर बस
स्टाप तिराहा एवं छाया चौराहे पर जोरदार भव्य स्वागत किया। उसके पश्चात
जनपद में जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह ने अपने आवास पर नव नियुक्ति प्रदेश
सचिव लोहिया वाहिनी कुलदीप मिश्रा का जोरदार स्वागत किया और मिठाई खिलाकर
बधाई दी। इस मौके पर नव निर्वाचित प्रदेश सचिव श्री मिश्रा ने जनता के
बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का आभार
व्यक्त किया। इस मौके पर बोलते हुए प्रदेश सचिव ने कहा कि मुझे जो
जिम्मेदारी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सौंपी है। वह जिम्मेदारी मैं
पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। मेरी कोशिश रहेगी कि आगामी विधानसभा चुनाव
में सपा पुनः सत्ता में आये और प्रदेश की बागडोर युवा मुख्यमंत्री अखिलेश
यादव के हाथ में हो। इस मौके पर भूपेन्द्र सिंह यादव, अंकुर यादव, रमेश
वर्मा, अखिलेश सिंह चौहान, शुभम राय, जितेन्द्र मिश्रा प्रधान मुकेश
वर्मा, पिन्टू यादव, मो सलीम, पिन्टू, मुख्तार अंसारी प्रधान सरथरा,
रामशंकर मिश्रा, रामेन्द्र मिश्रा, राहुुल गुप्ता, आशीष सिंह आर्यन, अतुल
शुक्ला, सूरज सिंह, लली यादव, अनिल वर्मा, मयंक यादव, पंकज गुप्ता,
राजकुमार सिंह ‘‘राजा‘‘ रोहित सिंह, सुजीत कुमार, अनिल यादव के अलावा
छात्रसभा के जिलाउपाध्यक्ष शब्बर रिजवी मौजूद रहे।

Related

UP 8814266036964680325

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item