aajtaktimes

दरियाबाद क्षेत्र में निकली तिरंगा यात्रा

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा माँ भारती के सम्मान
मंे अपना बलिदान तक करने को तैयार रहते हैं। उक्त उदगार भारतीय जनता
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश रावत ने विधान सभा दरियाबाद में
तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ करते हुये कही। श्री रावत ने कहा कि जिस
प्रकार से आप प्रदेश की समाजवादी सरकार में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है
उससे मुक्ति दिलाने का काम भाजपा के कार्यकर्ता करेंगे, सवा दो वर्ष की
सरकार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 70 योजनाएॅ लागू कर आजादी की
70वीं वर्षगांठ पर सवा अरब भारतीयों को तोहफा दिया है। वहीं सपा, बसपा
जातिवादी कांग्रेस तुष्टीकरण कर रही है। भाजपा राष्ट्रवादी है। भाजपा से
जुडें, राष्ट्र का सम्मान करें। श्री रावत ने जोर देकर कहा कि ‘‘जन-जन
आगे बढ़ेगा तभी देश आगे बढ़ेगा, राष्ट्र का कल्याण होगा। तिरंगा यात्रा का
नेतृत्व करते हुये भाजपा नेता विवेकानन्द पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में
कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। थानों व तहसीलों से सपा के एजेन्ट
हावी हैं। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा के कार्यकर्ता सड़क पर उतर
कर संघर्ष तब तक नहीं रूकेगा। जब तक प्रदेश की समाजवादी सरकार सत्ता से
बेदखल नहीं हो जाती। तिरंगा यात्रा अहमदपुर चौराहे से भाजपा नेता
विवेकानन्द पाण्डेय के नेतृत्व में शुरु हुई और क्षेत्र के अहमदपुर,
किठूरी, छन्दवल, देवकली, सनौली, मऊ, देवीगंज, भीखरपुर, आदि गॉवों में गई।
कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ शहीदों के सम्मान में भाजपा मैदान में, भारत
माता की जय और वन्देमातरम् के नारे लगाते हुये दिखे। इस अवसर पर पूर्व
जिला महामंत्री सुभाष सिंह, इन्द्र प्रताप सिंह, ओम प्रकाश तिवारी, संतोष
सिंह, बसन्त सिंह, अवधनरेश शुक्ला, प्रदीप सिंह, शिवेन्द्र चतुर्वेदी,
अखिलेश्वर प्रताप सिंह, सन्तोष शुक्ला मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन

Related

UP 8253354901141412628

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item