aajtaktimes

गांव-गांव निकाली गयी तिरंगा यात्रा

मोहम्मद सोहराब
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में तिरंगा का सम्मान पूरे विश्व में हो रहा है। आज गांव-गांव में तिरंगा यात्रा लोगों के अन्दर राष्ट्रप्रेम की भावना जगा रहा है। उक्त बातें भाजपा नेता व खेतासराय मण्डल प्रभारी राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भईया’ ने शुक्रवार को नगर विधानसभा के अंतर्गत शाहापुर सेक्टर में सेक्टर प्रभारी डा. उमाशंकर प्रजापति के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में कहा। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा ही पहली पार्टी है जो लोगों के अन्दर राष्ट्रप्रेम जगाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाला जिसे जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। यात्रा मदैनी बरेठी, वरनी, लखमापुर, मवई, सोगर आदि गांवों में निकाली गयी। इस अवसर पर गौतम जायसवाल, धीरज अष्ठाना, राम नारायन चैहान, संदीप सोनकर, शम्भू मौर्य, सौरभ कुमार, राजवीर दुर्गवंशी, अरूण जायसवाल, फागू सोनकर, राजू जायसवाल, रूपचन्द चैहान आदि रहे। वहीं करंजाकला क्षेत्र में तिरंगा यात्रा प्रभारी कृष्ण कुमार जायसवाल व अध्यक्ष रविन्द्र मिश्र के नेतृत्व में निकली गयी तथा गांव-गांव, बूथ-बूथ जाकर इस यात्रा के बारे में जानकारी भी दिया गया। यात्रा को सफल बनाने में अरूण जायसवाल, राजू सिंह दादा, जितेन्द्र सिंह, राजेश श्रीवास्तव, अशीष श्रीवास्तव का सराहनीय योगदान रहा।

Related

UP 3461445256589369718

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item