aajtaktimes

पसमांदा मुस्लिम को मिले शेड्यूल कास्ट का दर्जा : हाजी निहाल

जौनपुर । आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के प्रदेश अध्यक्ष हाजी मोहम्मद नेहाल अंसारी ने अपने समाज की विभिन्न मांगो का राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा । हाजी निहाल अंसारी ने मुस्लिम पसमांदा समाज को अनुसूचित जाती का दर्जा दिलाने की मांग करते हुए कहा की भारतीय संविधान मे साफ लिखा है कि भारत मे बसने वाला इंसान चाहे वो किसी धर्म , जाति का हो उसके साथ कोई भेदभाव नही होगा मगर आजादी के बाद शेड्यूल कास्ट सिर्फ हिन्दू दलित को अनुसूचित जाति का लाभ दिया गया है । लेकिन सिक्खों को 1956 मे और बौद्दो को 1990 मे उसका लाभ मिला लेकिन मुसलमान और ईसाई आज तक इस लाभ से वंचित है क्या यही सामान्य नागरिकता का संदेश है यदि ऐसा है तो समानता मे असमानता मैलिक अधिकार का हनन है और जो भारतीय संविधान को एक सेक्यूलर और लोकतांत्रिक मुल्क होने की जमानत देता है ।
इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी ,प्रदेश सचिव इस्लाम इदरीसी , प्रदेश सचिव सलीम मन्सुरी ,प्रदेश मीडिया प्रभारी जुनैद अहमद हवारी ,जिला प्रभारी रेयाज अंसारी ,जिलाध्यक्ष शाहआलम अंसारी, जिला उपाध्यक्ष आसिफ़ इसाहक, जिला महासचिव यासीन सलमानी ,जिला सचिव फैयाज हाशमी, जिला सचिव जमाल अंसारी ,नगर अध्यक्ष अल्तमस राइनी ,नफीस इदरीसी ,महबूब आलम, दिलदार अहमद ,रुस्तम मनीहार, इरशाद अंसारी ,शीश अंसारी ,आरिफ अंसारी, इजहार अंसारी ,तारीक अंसारी, हारून मनीहार, याकूब कुरैशी ,शाकिर इदरीसी आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related

news 1629561606938288030

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item