aajtaktimes

कांग्रेस ने दिया शिया समाज को सम्मान : मौलाना हसन मेहदी

लखनऊ । प्रदेश में विधानसभा की सुगबुगाहट से जहा प्रतिदिन सियासी समीकरण बदल रहा है वही आल इण्डिया शिया जागरण मंच का कांग्रेस से नज़दीकी से विरोधी पार्टियो के माथे पर शिकन देखि जा रही है । विगत 1 महीने से प्रदेश में कांग्रेस के प्रति व्यापक माहौल बनता दिख रहा है । जिसकी बानगी कांग्रेस की पदयात्रा और रोड शो में देखा जा रहा है ।
आल इण्डिया शिया जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना हसन मेहदी ने पूर्वांचल के दर्जनों ज़िलों में ज़ोरदार दौरा कर के कांग्रेस के प्रति अपने समुदाय को एकजुट करने में लगे है । मौलाना हसन मेहदी ने कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए दुआए भी करायी है । मौलाना हसन मेहदी ने कहा की देश की आज़ादी के बाद से कांग्रेस ने ही शिया मुसलमानो को हक़ और इन्साफ देने की बात की है । कांग्रेस के दौर में कई शिया समाज के मंत्री , सांसद और विधायक रहे है । यहाँ तक की कांग्रेस ने ही कई प्रदेशो में शिया समाज के लोगो को राज्यपाल भी बनाया था । ऐसे में हमारे समाज को चाहिए की एक जूट होकर कांग्रेस का साथ दे ।
उन्होंने प्रदेश की सपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा की समाजवादी पार्टी ने हमारी कौम को सम्मान नहीं दिया । श्रीमती शादाब फातिमा को आखरी समय पर मंत्री बनाया वो भी स्वतंत्र प्रभार । उन्होंने कहा की सपा सरकार ने हमारे उलेमाओं पर लाठिया तक बरसाई जिसमे एक मौलाना शहीद हो गए । ऐसे में हमारा समुदाय आने वाले चुनाव में अपने अपमान का बदला ज़रूर लेगा।

Related

UP 1184476909447240357

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item