महिला कांस्टेबल समेत दो अन्य हिरासत में बीजेपी नेता बृजपाल तेवतिया की हालत नाजुक,
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_814.html
गाजियाबाद में बीजेपी नेता ब्रिजपाल तेवतिया की हालत गंभीर बनी हुई है. नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल में एडमिट तेवतिया का आज तीसरा ऑपरेशन किया जा रहा है.
गुरुवार शाम तेवतिया पर पर अज्ञात बंदूकधारियों ने मुरादनगर थाना क्षेत्र में रावली मार्ग AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस हमले में तेवतिया सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
इस बीच पुलिस ने बागपत में तैनात महिला कांस्टेबल सुनीता और दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. सुनीता कुख्यात क्रिमिनल राकेश हसनपुरिया की पत्नी है.
बताया जा रहा है कि हसनपुरिया 2003 में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था. उस वक्त कहा जा रहा था कि तेवतिया ने उसकी मुखबिरी की थी. इसके अलावा शेखर चौधरी और मनोज को भी हिरासत में लिया गया है. शेखर रजापुर और मनोज महरौली का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया. तेवतिया महरौली गांव के रहने वाले हैं और उनकी वहां रंजिश चल रही थी. पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश में हमला किया गया है. लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या महज रंजिश में AK-47 से की गई फायरिंग?
बीजेपी आज कर सकती है प्रदर्शन
बीजेपी नेता बृजपाल तेवतिया पर हमले के बाद बीजेपी शुक्रवार को धरना प्रदर्शन कर सकती है. जिसके मद्देनजर जिले में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है. लोनी और मुरादनगर में 3 प्लाटून पीएसी तैनात की गई है जबकि कविनगर समेत अन्य थानों में 6 कम्पनी PAC लगाई गई है. जिले में 700 सब इंस्पेक्टरों को भी तैनात किया गया है. सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हापुड़, मेरठ के डिप्टी SP की भी ड्यूटी लगी है. बताया जा रहा है कि 8 बजे के बाद एडी़जी एलओ दलजीत चौधरी पहुंचेंगे मुरादनगर घटना स्थल पर पहुंचेंगे.