aajtaktimes

उप्र में जोरदार वापसी करेगी कांग्रेसः सिराज मेंहदी

जौनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन सिराज मेंहदी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस जोरदार वापसी करने जा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपने दम पर प्रदेश में सरकार बनायेगी। गैरकांग्रेसी सरकार ने प्रदेश का केवल बंटाधार किया है। ऐसे में प्रदेश की जनता अब मन बना चुकी है कि इस बार कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेंगे जिसकी बानगी कांग्रेस की पदयात्राओं व रथयात्राओं में साफ दिख रही है। श्री मेंहदी ने उक्त बातें सोमवार को पत्र-प्रतिनिधियों से हुई वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी चुनाव को देखते हुये प्रदेश में साम्प्रदायिकता का बीज बो रही है। जगह-जगह सुनियोजित तरीके से दंगा कराने का काम कर रही है। इस काम में सपा भाजपा का पूरा सहयोग करके प्रदेश को साम्प्रदायिकता की आग में ढकेलना चाहती है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जादू अब भारत में नहीं चल रहा है, इसलिये मोदी विदेशों में जाकर भोले-भाले भारतीयों को बेवकूफ बनाकर उनसे वाहवाही बटोर रहे हैं।

Related

UP 6267308204928743195

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item