aajtaktimes

कलेक्टेªट कर्मचारियों ने 3 वरिष्ठ साथियों को दी भावभीनी विदाई

जौनपुर। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कलेक्टेªट ब्रह्मदेव सिंह, प्रशासनिक अधिकारी काशीनाथ सिंह व वरिष्ठ सहायक दीनानाथ चतुर्वेदी के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलेक्टेªट कर्मचारी संघ द्वारा कलेक्टेªट के मीटिंग हाल में विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह व महामंत्री यतेन्द्र यादव ने तीनों वरिष्ठ साथियों को अंगवस्त्रम्, श्रीरामचरितमानस आदि भेंट किया तो उपस्थित अन्य साथियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर श्याम बिहारी सिंह, राजकुमार यादव, अखिलेश श्रीवास्तव, प्रकाश नरायन तिवारी, चन्द्रशेखर सिंह, राधेश्याम यादव, प्रमोद यादव, शैलेन्द्र सिंह, जगरनाथ, सुनील सिंह, राजेश यादव, अशोक मिश्र, लक्ष्मीकांत यादव, पंकज यादव, सदानन्द प्रजापति, मो. मामूर आदि उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता अजीत वर्मा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं संचालन आशीष कुमार त्रिपाठी प्रवक्ता ने किया।

Related

UP 6814828118670545254

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item