aajtaktimes

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शिवालयों पर उमड़े शिवभक्त

जौनपुर। सावन के दूसरे सोमवार को जहां कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ी, वहीं जनपद के सभी शिवालय पर भक्तों ने जलाभिषेक किया। प्रथम सोमवार की अपेक्षा दर्शनार्थियों के लिये सुरक्षा की चौकस व्यवस्था दिखी। हर हर महादेव एवं बोल बम के जयघोष से पूरा माहौल गूंज उठा। वहीं भक्तों ने घण्टे-घड़ियालों की गूंज से बाबा को खुश किया। जलाभिषेक करने का प्रण लेकर हजारों कांवरिये जहां बाबा विश्वनाथ वाराणसी सहित बैजनाथ धाम के लिये रवाना हुये, वहीं काफी संख्या में कांवरिये जनपद के सभी शिव मंदिरों में रंगे पांव कांवर के साथ पहुंचकर जलाभिषेक किये। सैकड़ो की सख्या में डाक बम भी रवाना हुये जो लगातार दौड़ते हुये बाबा दरबार में हाजिरी लगाने के लिये पहुंचे। दर्शनार्थियों की सुविधा व सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती दिखी जहां अधिकारियों द्वारा बराबर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया जा रहा था। साथ ही जनसेवा की भावना से जगह-जगह स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु सहायता शिविर लगाया गया। देखा गया कि मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लग गया जहां दुग्धाभिषेक कर शिवभक्तों ने फूल, माला, धतुरा, भांग, बेल पत्र, रोरी, रक्षा, मिष्ठान आदि चढ़ाया। इसके साथ ही जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा भक्तों के लिये काफी अच्छी व्यवस्था की गयी थी। जिला मुख्यालय के बाबा बारीनाथ मठ, पांचो शिवाला मन्दिर, नवदुर्गा शिव मंदिर, गोमतेश्वर महादेव शाही पुल, रोडवेज शिव मंदिर, अचला देवी घाट, गूलर घाट, गोपी घाट, हनुमान घाट, सूरज घाट, जागेश्वर नाथ मंदिर, लाइन बाजार, ओलन्दगंज के अलावा त्रिलोचन महादेव, साईंनाथ मंदिर शम्भूगंज, करशूलनाथ मंदिर तेजी बाजार, गौरीशंकर मन्दिर सुजानगंज, बेलवाई शिव मंदिर, शिव मन्दिर धर्मापुर के अलावा जनपद के अन्य शिवमंदिरों में शिवभक्तों ने पूजा-अर्चन करके मत्था टेका। सुबह से शिवभक्तों द्वारा किया जा रहा पूजा शाम तक चलता रहा जहां सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व पीएसी के जवान तैनात नजर आये।

Related

UP 956003695713807602

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item