एमजेएफ की सदस्यता लेने पर दीपक चिटकारिया का हुआ जोरदार स्वागत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_99.html
जौनपुर। लायंस क्लब गोमती की बैठक अध्यक्ष ला. मनीष गुप्ता की अध्यक्षता में डा. जीसी सिंह के क्लीनिक पर हुई जहां लायंस मण्डल 321 ई के अधिष्ठापन समारोह के विषय पर चर्चा हुई। इसके बाद ला. दीपक चिटकारिया को एमजेएफ की सदस्यता ग्रहण करने पर मार्ल्यापण पहनाकर एवं पिन लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान बताया गया कि अधिष्ठापन समारोह गत दिवस वाराणसी सम्पन्न हुआ जिसके मुख्य अतिथि अन्तराष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रथम ला. नरेश अग्रवाल रहे। परेड में बैनर प्रेजेन्टेशन व सहभागिता के लिये पूर्व घोषित मेडलों में लायन्स क्लब जौनपुर गोमती के अध्यक्ष ला. मनीष गुप्ता को लायन्स मल्टीपल कौंसिल चेयरपर्सन द्वारा सर्वोत्तम प्रस्तुतीकरण पर गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। इसी क्रम में पूर्व अध्यक्ष ला. दीपक चिटकारिया ने एमजेएफ (मेल्विन जोन्स फेलो) की सदस्यता ग्रहण किया जिसके बाद पूर्व अन्तराष्ट्रीय निदेशक ला. डा. जगदीश गुलाटी व अन्तराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ला. नरेश अग्रवाल ने ला. चिटकारिया को पिन व बोधित्व माला प्रदान किया। एमजेएफ श्री चिटकारिया के सम्मान समारोह का संचालन सचिव ला. दिनेश श्रीवास्तव व आभार ला. डा. जीसी सिंह ने ने किया। किया। इस अवसर पर सुधाकर मौर्य, प्रतिमा गुप्ता, धीरज साहू, डा. सुलोचना सिंह, अनिल अग्रहरि, प्रियम्बदा सिंह, पंकज श्रीवास्तव, शिवशंकर साहनी, सुभाष सोनकर, सुधीर साहू, धर्मेन्द्र गुप्ता, गणेश साहू के अलावा तमाम लोगों की उपस्थिति रही।
