aajtaktimes

टैªक्टर ट्राली ने साइकिल में मारी ठोकर, अधेड़ की मौत

बाराबंकी। थाना सतरिख अन्तर्गत आज सुबह साइकिल से धान दराने आ रहे एक
व्यक्ति के ऊपर टैªक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत
हो गयी। ग्रामीणों ने इसके बाद नेवली चौराहे पर लाश रखकर प्रदर्शन किया
और करीब तीन घण्टे तक हैदरगढ़ बाराबंकी मार्ग जाम कर दिया। बाद में पुलिस
अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। ग्रामीणों का आरोप
था कि पुलिस ने आरोपी टैªक्टर चालक की मद्द की है। जानकारी के अनुसार,
थाना सतरिख क्षेत्र के ग्राम कटरा मजरे मोहना निवासी राहुल यादव उम्र 55
वर्ष पुत्र परमेश्वर साइकिल पर बोरी लादकर के नेवली चौराहे पर धान दराने
के लिये चक्की पर आया हुआ था। वहां से वापस वह पैदल लौट रहा था कि सामने
से आ रहे तेज रफ्तार ईंट लादे टैªक्टर ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद टैªक्टर ट्राली चालक गाड़ी
सहित भागने में सफल रहा। इसके बाद ग्रामीणों ने नेवली चौराहे पर जाम
लगाकर प्रदर्शन शुरु कर दिया। इन ग्रामीणों का आरोप था कि टैªक्टर ट्राली
पर साबित्री ब्रिक फील्ड लिखा हुआ था। जो चालक टैªक्टर चला रहा था उक्त
चालक को पुलिस ने छोड़ दिया। उसके बदले में पुलिस ने दूसरे व्यक्ति को पकड़
लिया। ग्रामीणों ने करीब तीन घण्टे तक लाश को सड़क पर रखकर जोरदार
प्रदर्शन किया। बाद में मौके पर जब पुलिस अधिकारी पहुंचे और आश्वासन दिया

Related

UP 3625202692203742282

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item