aajtaktimes

रेल यात्री घायल

बाराबंकी। कोतवाली नगर अन्तर्गत आज दोपहर शहीद एक्सप्रेस से कानपुर जा
रहे एक रेल यात्री का पैर स्टेशन पर चढ़ते समय फिसल गया। जिसके कारण वह
गंभीर रुप से घायल हो गया। पहले उसको इलाज के लिये जिला अस्पताल में
भर्ती कराया गया। बाद में डाक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेन्टर रेफर कर
दिया। जानकारी के अनुसार, जनपद कानपुर के मोहल्ला कलेक्टरगंज निवासी
किशोर कुमार पाण्डेय गोण्डा से शहीद एक्सप्रेस सुपर फास्ट टेªन से कानपुर
जा रहे थे। बाराबंकी रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नं-4 पर गाड़ी एक मिनट
के लिये रुकी गाड़ी रुकने के बाद किशोर कुमार चाय पीने के लिये नीचे उतरे
इसी बीच गाड़ी चल गयी। तो भाग कर किशोर अपने डिब्बे पर चढ़ने लगे। अचानक
चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया और जिसके कारण गंभीर रुप से घायल हो गये।

Related

UP 3821963816798101495

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item