aajtaktimes

भाई ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

बाराबंकी। थाना सतरिख अन्तर्गत आज सुबह पति से मामूली विवाद के बाद एक
नवविवाहिता ने घर के अन्दर कमरे में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।
जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर
पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। जबकि मृतका के भाई ने पति सहित तीन लोगों
पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। घटना के
बाद ससुरालजन मौके से फरार हो गये। जानकारी के अनुसार, थाना जैदपुर
क्षेत्र के ग्राम बलछत निवासी सत्यनाम वर्मा ने अपनी छोटी बहन संगीता
देवी की शादी एक वर्ष पूर्व थाना सतरिख क्षेत्र के ग्राम बिरहिमापुर
निवासी रामनरेश वर्मा के पुत्र अरविन्द वर्मा के साथ में धूमधाम से की
थी। शादी के समय सत्यनाम ने अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज भी दिया
था। आज सुबह करीब 7 बजे अरविन्द अपनी पत्नी को लेकर कहीं घुमाने ले जा
रहा था। घर के बाहर अरविन्द अभी पहुंचा ही था कि अन्दर संगीता ने मिट्टी
का तेल डालकर आग लगा ली। आग लगाने के बाद संगीता चिल्लाती हुई घर के बाहर
भागी संजोग से उधर से सतरिख थाने के पुलिस कर्मी आ रहे थे उन लोगों ने जल
रही संगीता को आग पर काबू पाने की कोशिश की और उन्होने पानी डालकर आग
बुझायी लेकिन तब तक संगीता शतप्रतिशत जल चुकी थी और थोड़ी ही देर में उसकी
मौके पर मौत हो गयी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फोन द्वारा मृतका के भाई
सत्यनाम को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे भाई ने मृतका के पति
ससुर सहित तीन लोगों के विरुद्ध थाने पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए
शिकायती पत्र दिया। सतरिख थाना प्रभारी ने लाश का पंचनामा भरकर
पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। थाना प्रभारी का कहना था कि जांच पड़ताल के
बाद मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही की जायेगी।

Related

UP 3774121273451016130

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item