छात्र ने फंासी लगाकर दी जान
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_706.html
बाराबंकी। कोतवाली नगर अन्तर्गत बीती रात एक स्कूली छात्र ने घर में
फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम
के लिये भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला
लखपेड़ाबाग निवासी रामदेव सिंह का 14 वर्षीय पुत्र शैलेन्द्र सिंह रामसेवक
यादव इण्टर कालेज में कक्षा-9 का छात्र था। बीती शाम विद्यालय से वापस
लौटने पर वह घर के अन्दर पहुंचा और खाना खाने के बाद पढ़ाई के बहाने अपनी
दूसरी मंजिल के कमरे पर पहुंचे गया। रात 9 बजे के करीब शैलेन्द्र के बड़े
भाई प्रीतम सिंह ने कमरे में जाकर देखा तो उसके होश उड़ गये। पंखे के
सहारे रस्सी से शैलेन्द्र की लाश लटक रही थी। किसी तरह से उसको नीचे
उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर
दिया। शैलेन्द्र ने फांसी क्यों लगायी यह चर्चा का विषय बनी हुई है।