सड़क हादसों में दो की मौत, एक गंभीर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_666.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अलग-अलग सड़क हादसो में दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गयी।
जबकि एक छात्रा गंभीर रुप से घायल हो गयी। पुलिस ने लाशों का पंचनामा
भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं घायल छात्रा को नागरिकों ने
जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, पहली घटना बीती शाम
7 बजे कोतवाली फतेहपुर के पास रेलवे क्रासिंग पर घटी। कोतवाली फतेहपुर
क्षेत्र के ही ग्राम श्याम नगर निवासी इमारत अली (35) पुत्र अब्दुल हमीद
साइकिल से अपनी पत्नी और बच्चे को बिठाकर दवा कराने आया था। रेलवे
क्रासिंग पर इमारत ने अपनी पत्नी और बच्चे को नीचे उतारा और पैदल ही
रेलवे क्रासिंग क्रास करने लगा। इसी बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक
ने इशरत को रौंद डाला जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। दूसरी घटना पुलिस
चौकी टिकैतगंज क्षेत्र में आज सुबह पेट्रोल पम्प के पास घटी। कोतवाली
फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम कीरतपुर निवासी पवन कुमार रावत पुत्र इन्द्रपाल
घर से बाराबंकी आ रहा था। पेट्रोल पम्प पर तेल भराने के बाद जैसे ही वह
बाइक लेकर सड़क पर पहुंचा। सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी
मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। जिसमें गंभीर अवस्था में पवन कुमार घायल
हो गया। स्थानीय नागरिकों ने इलाज के लिये उसे जिला अस्पताल भेजा। लेकिन
बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस
ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। तीसरी घटना
कोतवाली नगर क्षेत्र के माल गोदाम के पास आज दोपहर 12 बजे के करीब घटी।
ग्राम ढकौली निवासी शिवानी सिंह पुत्र शत्रुहन सिंह शहर में निबलेट
विद्यालय से पढ़ाई करने के बाद अपनी साइकिल से वापस घर आ रही थी अभी वह
माल गोदाम के पास पहुंची ही थी कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात बाइक
ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे शिवानी गंभीर रुप से घायल हो गयी। स्थानीय
नागरिकों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि घटना के बाद बाइक
सवार गाड़ी सहित भागने में सफल रहा।