aajtaktimes

नये कप्तान ने संभाली जिले की कमान

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। गोण्डा जनपद से आये नवागत पुलिस अधीक्षक राजू बाबू सिंह ने आज
जिले की कानून व्यवस्था की कमान संभाली। उन्होने पत्रकारों से रुबरु होते
हुए बताया कि मेरा प्रयास रहेगा कि जिले में आम आदमी बेखौफ होकर घूमे और
अपराधी पर पुलिस का खौफ कायम रहे। उन्होने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि
जनता का विश्वास कानून पर बना रहे। क्योंकि जनता का विश्वास कानून से
धीरे-धीरे हटने लगा है। श्री सिंह ने कहा कि अगर कहीं पर भी कोई अपराधिक
घटना घटती है और थानों की पुलिस मामले को दबाती है तो मेरे नम्बर पर फोन
करें मैं करवाई करवाऊंगा। उन्होने यह भी कहा कि अवैध कटान, अवैध खनन मेरे
कार्यकाल में नही होंगे। अगर किसी थाना क्षेत्र में शिकायत मिली और जांच
के बाद शिकायत सही पायी गयी तो थानाध्यक्ष सहित हल्के दरोगा और सिपाही के
 विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी। इससे पूर्व पत्रकारों को बुलाकर उन्होने
सभी पत्रकारों से परिचय पूछा और पत्रकारों से सहयोग करने की अपील की।

Related

UP 5600423142515616665

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item