aajtaktimes

तिरंगा यात्रा का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश रावत का
विधानसभा-जैदपुर के ग्राम टिकरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं
से लादकर जोरदार स्वागत किया। संयोजन शिवहर्ष सिंह, सतीश शर्मा, बृजभान
वर्मा के साथ हजारों लोगों ने स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश रावत ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि
जो मान-सम्मान और प्यार आप लोगों के द्वारा मिला है।उसके लिए हम ऋणी
रहेंगे। आप सब भाजपा के सच्चे कार्यकर्ता हैं; भारतीय जनता पार्टी
कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान बढ़ाने तथा सभी वर्ग को साथ लेकर चलने वाली
पार्टी है। मैं आपके सुख-दुख का सहभागी रहा हूॅ और रहूॅगा तथा मान-सम्मान
के साथ कोई समझौता नहीं करूंगा। मेरे प्रति विश्वास जताकर प्रदेश
नेतृ्त्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे मैं भारतीय जनता पार्टी की
नीति-रीति को ध्यान में रखतेे हुए निष्ठापूर्वक निभाऊंगा। और आपसे भी
अपेक्षा करता हूॅ कि आप भी देश निर्माण के लिए भाजपा की विधारधारा से
जुड़े और आने वाले 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में अहम
भूमिका निभाएं। उन्होने यूपी में बिगड़ती कानून व्यवस्था का हवाला देते
हुए कहा कि यूपी में गुण्डाराज कायम है और अपराधी बेखौफ घूमते है; ऐसी
गुण्डों की सपा सरकार को उखाड़ फेंके; जिसमें हर व्यक्ति अपने को सुरक्षित
महसूस करे। मॉ-बेटी की इज्जत बचाना मुश्किल है। श्री रावत ने कहा कि
तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम सभी कार्यकर्ता मोदी सरकार की उपलब्धियों
और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहंुचाने का काम कर रहे हैं। संचालन
कर रहे कार्यक्रम संयोजक शिवहर्ष सिंह मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए
कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने श्री रावत जी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर हमारे
जनपद का गौरव बढ़ाया है जिससे हम लोग अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहें।
जनपद बाराबंकी सहित सम्पूर्ण में भाजपा कार्यकर्ताओं में उमंग की लहर दौड़
रही है। जो हमारे प्रधानमन्त्री मोदी के सपनोें को साकर करने में सहयोग
करेगी; जिस गति से मोदी जी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है इससे
निश्चित है कि वह दिन दूर नहीे जब हमारा देश विश्वगुरू कहलायेगा। 250
मोटरसाइकिलों से कार्यकर्ताओं ने 21 किमी की तिरंगा यात्रा का नईसड़क
चौराहे पर सुधीर कुमार सिंह सिद्धू प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा ने
स्वागत किया  कार्यकर्ताओं कोें धन्यवाद देते हुए कहा कि आज जो उत्साह
कार्यकर्ताओं में दिख रहा है वह प्रधानमन्त्री के विकास एवं श्री रावत को
प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने का है। हम सभी से यह अपेक्षा करते
हैं कि यह उत्साह कम नहीे होना चाहिए जब तक प्रदेश में 2017 की भाजपा की
सरकार न बन जाए। कार्यक्रम को बृजभान वर्मा, अम्बरीश रावत, सतीश शर्मा
जिला महामंत्री, प्रशान्त मिश्रा, विवेकानन्द पांडे आदि ने सम्बोधित
किया। संचालन इन्द्रप्रताप सिंह पूर्व मण्डल अध्यक्ष ने किया। इस अवसर पर
बालकराम वर्मा, राजा रणजीत सिंह, देवराज त्रिपाठी, पारसनाथ सिंह, उदयभान
ंिसंह, सुभाष सिंह, रामकेवल मौर्या, भेदान्ता द्वेतधन जी महाराज,
कौशलेन्द्र कुमार शुक्ला, सतीश जायसवाल, श्रवण कुमार शुक्ला, अंकित
तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
सांसद प्रियंका ने निकाली विधानसभा कुर्सी में तिरंगा यात्रा
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभावार 15 अगस्त से 22 अगस्त
तक तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की घोषणा की गई। जिसके क्रम में सांसद
प्रियंका सिंह रावत द्वारा विधानसभा बाराबंकी में तिरंगा यात्रा के बाद
विधानसभा कुर्सी में बाबागंज से बजगहनी, मल्लहावां, खिझना, हरक्काबाद,
बड्डूपुर, रीवां-सीवां, निगोहा, निन्दूरा, टिकैतगंज से होते हुए कुर्सी
तक लगभग 25 किमी लम्बी तिरंगा यात्रा निकाली गई। राजेश वर्मा द्वारा
आयोजित पूर्व कार्यक्रम के तहत भाजपाईयों द्वारा रोड शो व मोटरसाइकिल
रैली निकालकर जनता में देशभक्ति की अलख जगाने का सफल प्रयास किया गया।
रैली के दौरान सांसद खुली जीप पर दोनो हाथों मे तिरंगा थामे देश भक्ति के
नारे लगाती हूई दिखी, सांसद के साथ चल रहा मोटरसाइकिलो का समूह दोगुने
जोश से भारतमाता की जय के जयकारो से गगनभेदी नारे लगा रहे थे। इस दौरान
पूरी यात्रा मे सासंद का पूरा सहयोग एवं समर्थन मिला जिससे कार्यकर्ताओं
में सांसद के प्रति अपार स्नेह और समर्पण देखने को मिला।। सासंद जी एवं
भाजपा नेता राजेश वर्मा, तेज तर्रार नेता जंग बहादुर पटेल जी आदि वरिष्ठ
नेताओं ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए सभी को सफल कार्यक्रम की
बधाई दी। अतं में सासंद प्रियंका सिंह रावत ने कहा कि ये तिरंगा यात्रा
हमारे देश के शहीदों के प्रति आस्था और सम्मान व्यक्त् करते हुए लोगो में
उनके अतुलनीय बलिदान की स्मृति को ताजा रखने का मार्ग है, जिससे हम आने
वाली पीड़ी को उनके दिलो में जिन्दा रख सके। इस दौरान काफी संख्या में जन
समुदाय एव भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर सह आयोजक जयपाल
रावत, परिपूर्णानन्द वर्मा, चन्द्रशेखर, मुनुवा महाराज, विशाल, राजन,
सलमान, पग्गल यादव, विनय सिंह, अनुज मिश्रा, अवधराम लोधी, लल्ला
प्रजापति, राकेश यादव, अंतरिक्ष रावत, जयपाल रावत, अमित वर्मा, गौरव सिंह
वर्मा सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित रहें। फतेहपुर
के पटना सेक्टर में तिरंगा यात्रा की तैयारी सुधीर मिश्रा, रंजीत लोधी
आदि ने की।

Related

UP 4139692750673046160

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item