aajtaktimes

रामसेवक यादव इण्टर कालेज में छात्राओं ने छात्रों को बांधी राखी

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। राम सेवक यादव स्मारक इण्टर कालेज बड़ेल में भाई-बहन के अटूट
प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व के शुभ अवसर पर अनेक कलात्मक एवं
सृजनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्राइमरी वर्ग से लेकर
सीनियर वर्ग तक के छात्र, छात्राओं की रचनात्मक वृद्धि एवं अपनी भारतीय
सांस्कृतिक परम्पराओं को अक्षुण बनाये रखने के उद्देश्य से राखी एवं
मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक डॉ0
विकास यादव ने कहा कि सामाजिक सद्भावनाओं की दृष्टि से यह त्यौहार बड़ा ही
विषिष्ट है। रक्षा-बन्धन गंगा-जमुनी संस्कृति का पर्व है क्योकि भाई-बहन
का पवित्र प्रेम जाति और धर्म की दीवारों के परे होता है। राखी के कच्चे
धागे प्रेम भाव से संयुक्त होकर सुदृढ़ रूप ले लेते है। विद्यालय का यह
कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक परम्पराओं को जीवन्त बनाये रखने का कार्य
करता है। साथ ही बच्चो में सामाजिक सद्भाव, धार्मिक सहिष्णुता एवं
कलात्मक प्रतिभा का निखार भी होता है। रक्षा बंधन का पर्व सांस्कृृतिक
एवं सामाजिक सहिष्णुता का प्रतीक है। हमारी भारतीय संस्कृति की विशेषता
संास्कृतिक एवं धार्मिक समन्वय है। इसका प्रमाण हिन्दू-मुस्लिम छात्र,
छात्राओं द्वारा बनाई गयी उत्कृष्ट राखियाँ हैं। राखी प्रतियोगिता में
पुरस्कृत होने वाले प्राइमरी वर्ग के छात्र-छात्राओं में स्वाती, दिशा,
अक्शा बानो, अनन्या, योगेश पुनीत, विशाल, अक्षत, मृदु, गौरी सिंह आदि
जूनियर एवं सीनियर वर्ग में ट्विकल देवेश, मोनिका, ऋषभ, स्तुति, सारिका,
शफकत, निधि, शाकिब, मरियम आदि थे। मेंहदी प्रतियोगिता में जूनियर एवं
सीनियर वर्ग में प्रिया, मुस्कान, ईशा, अन्वेशा, काजल, सदा फातिमा,
अंकिता, रिया वर्मा, प्रतिभा जैन, नुसरत, अमिता, वीनस आदि थे। इस अवसर पर
शालिनी यादव, प्रधानाचार्य डा. जगन्नाथ वर्मा, अशोक सिंह, होरी लाल
गुप्ता, सविता गुप्ता, वीना जायसवाल, रितु शर्मा, सपना श्रीवास्तव,
प्रतिभा वर्मा अन्नपूर्णा गुप्ता कृष्णा मिश्रा, मीनू शर्मा सहित
विद्यालय के समस्त अध्यापक, अध्यापिकाएं उपस्थित थे।

Related

UP 7076315248014881896

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item