aajtaktimes

आतंकी संगठन ने नगर पालिका अध्यक्ष की वेबसाइट की हैक, मचा हड़कम्प

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नगर पालिका के चेयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव की वेबसाइट
आतंकवादियों द्वारा हैक कर लिये जाने के बाद हड़कम्प मच गया है। इस्लामिक
हैकर ग्रुप, फल्लागा उचीहा का सन्देश नगर पालिका परिषद की वेबसाइट पर लगा
है। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। इस वेबसाइट
पर तमाम धमकी भरे संदेश चल रहे हैं। इसमें लिखा है, ‘वी आर बैक (हम वापस
आ गए हैं)। ट्यूनीशिया से वास्ता रखने वाले इस हैकर ग्रपु के तार फ्रांस,
मिस्र और इसराइल में सरकारी वेबसाइटों को हैक करके साइबर अटैक करने से
जुड़े रहे हैं। 8 अगस्त की रात्रि को ट्यूनीशिया फल्लागा टीम के फल्लागा
उचीहा ग्रुप का सन्देश नवाबगंज पालिका परिषद की वेबसाइट पर था। इस पर
अपने संदेश में कहा है- वह वापस आ गए हैं। मुस्लिमों के खिलाफ किसी भी
तरह के अत्याचार पर वह रहम नहीं करेंगे। वेबसाइट होम पेज पर क्लिक करते
ही यह संदेश दिख रहा है। इसमें इस्लाम को शांति का धर्म कहा गया है और
बताया गया है कि मुस्लिम को लोग आतंकवादी बताकर इस्लाम को खत्म करना
चाहते हैं। ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। इस वेबसाइट पर कुछ तस्वीरें भी
हैं, जिनमें अलग-अलग देशों में मुस्लिमों के मारे जाने की स्थिति को
दिखाया गया है। इससे पूर्व नगर के जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज की वेबसाइट
हैक की जा चुकी है। करीब ड़ेढ़ वर्ष पहले फलस्तीन की संस्था हमास ने कॉलेज
की वेबसाइट को हैक किया था और अपना संदेश भी लिखा था। जिसमें उसने कहा था
कि वह इसराइल देश के गाजा पट्टी पर हमले की निंदा करता है। साथ ही उसने
बदला लेने के लिए विश्व भर के राष्ट्रों से समर्थन भी मांगा था। इस
सम्बन्ध में सचिव नगर विकास विभाग एसपी सिंह का कहना है कि मेरी जानकारी
में नही है कि वेबसाइट हैक हुई है। हम इसे तत्काल दिखावाते हुए और उचित
कार्यवाही करेंगे।वहीं नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एसके सिंह का कहना था
कि वेवसाइट हैक नही है गूगल से डिस्ट्रव है। फिलहाल वेबसाइट को बंद कर
दिया गया है। इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद का कहना है कि
मामला संज्ञान में है जांच की जा रही है जिसकी भी इसमें साजिश होगी। कड़ी
कार्यवाही की जायेगी।

Related

UP 262411054957054234

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item