aajtaktimes

विकलांग जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

बाराबंकी। शिल्प श्री महिला सेवा समिति के तत्वाधान में ग्राम बड़ेल में
विकलांग जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को सम्बोधित करते
हुए संस्था अध्यक्षा शबाना बेगम ने कहा कि दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो हर
कठिनाई पर विजय पायी जा सकती है। क्योंकि विकलांग जनो में किसी न किसी
प्रकार की प्रतिभा विद्यमान होती है। उनकी इच्छा शक्ति को जागृत करके
आत्मविश्वास को मजबूत बनाया जा सकता है। श्रीमती शबाना ने कहा कि विकलांग
जन के उत्थान में समाज की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता है इनके विकास
हेतु शासन द्वारा अनेको कल्याणकारी योजनाओ का संचालन यथा-दिव्यांग पेंशन,
दिव्यांगजनो से विवाह करने पर पुरस्कार, निःशुल्क बस ट्रेन यात्रा,
कुष्ठाावस्था पेंशन कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण योजना आदि का संचालन किया
जा रहा हैै। जिसका दिव्यांगजन निःशुल्क लाभ उठा सकते है। गोष्ठी में
राजीव कुमार बाजपेई, वीके अवस्थी, रितु सिंह एंव मेहनाज खान उपस्थित थे।

Related

UP 5256984678135493901

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item