aajtaktimes

पुलिस की सक्रियता से टला विवाद

जैदपुर, बाराबंकी। थाना जैदपुर अन्तर्गत कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध
कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर
पहुंचे जैदपुर थानाध्यक्ष ने दोनो पक्षों को जमकर हड़काया और कहा कि
राजस्वकर्मियों की जांच पड़ताल के बाद ही कोई कार्य किया जाये। स्थानीय
कस्बा जैदपुर के मोहल्ला इस्माईलगंज मंगाताल के पास कब्रिस्तान के बगल
स्थित मोहर्रम अली की भूमि व कब्रिस्तान की जमीन को लेकर आज सुबह 8 बजे
मोहर्रम अली द्वारा भूमि पर नीवं खोदते देखकर कुछ लोग मौके पर पहुॅचकर
आपस में कहा सुनी करने लगे। वहीं कस्बे के अशोक आदि लोगों ने मोहर्रम अली
को निर्माण कार्य रोकने की बात कही। मामला काफी आगे बढ़ गया इससे पहले कोई
अनहोनी घटना होती मौके पर जैदपुर पुलिस पहुंच गयी। पुलिस ने दोनो पक्षों
को कड़ाई से समझाया और कहा कि जब तक उक्त जमीन की पैमाइश राजस्व कर्मियों
द्वारा नही की जाती तब तक जमीन पर किसी का कब्जा नही रहेगा।
दृढ़ इच्छा शक्ति से मिलती है विजय: शबाना

Related

UP 3667425605085357111

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item