aajtaktimes

जिलाधिकारी ने विद्युत अधिकारियों के साथ की समस्याओं पर समीक्षा

जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर विद्युत अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई जहां जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम नारायण यादव ने बताया जिसमें राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना में जिले में अब तक कराये गये कार्यों की सूची जिला विकास अधिकारी के माध्यम से सभी खण्ड विकास अधिकारियों को प्रेषित किया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने शीघ्र जांच कर आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने 33 केवीए के बन रहे विद्युत सब स्टेशनों की समीक्षा करते हुये उन्होंने अधियंता अभियन्ता विद्युत तृतीय एसके सोनोदिया को 10 अगस्त तक कार्य प्रारम्भ कराने का निर्देश दिया। इसी क्रम में अधिशासी अभियंता विद्युत द्वितीय बीबी सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था द्वारा 132 केवीए उकनी से मुंगराबादशाहपुर, सुजानगंज, कटोरा में 18 अगस्त तक 33 केवीए के सब स्टेशनों को चालू करा दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि तरहटी में 33 केवीए विद्युत सब स्टेशन बनकर तैयार है। बीच में रेलवे लाइन है जिसकी अनुमति के लिये औपचारिकता भी पूर्ण है। अनुमति मिलते ही कार्य हर हालत में सितम्बर 2016 तक चालू करा दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने आये दिन जल रहे टांसफार्मरों की समीक्षा करते हुये एक सप्ताह में समस्या का निदान करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने नगर में अण्डरग्राउड केबिल डालने का कार्य 10 अगस्त तक कार्य प्रारम्भ करके हर हालत में 31 अगस्त तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। अन्त में उन्होंने कैम्प कार्यालय पर स्थापित विद्युत कन्ट्रोल रूम नम्बर 261313 से किये गये फोन का तत्काल संज्ञान लेकर ठीक करवाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अधियंता अभियंता विद्युत प्रथम वीके गुप्ता, स्टोर इंचार्ज सुरेन्द्र नाथ, ट्रांसमिशन इलाहाबाद से आरके वर्मा, डीएसटीओ राम नारायण यादव के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related

UP 5865441427076451552

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item