पर्यावरण को बचाने के लिए लायन्स क्लब गोमती ने लिया दृढ़ संकल्प
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_761.html
जौनपुर। लायन्स क्लब "गोमती" ने सावन माह में लायन्स क्लब शताब्दी वर्षीय सेवा कार्य के अन्तरर्गत पर्यावरण संरक्षण के तहत अध्यक्ष ला0 मनीष गुप्ता के नेतृत्व में पौधा रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत क्लब ने अशोक स्तम्भ कुंवरदास तिराहा, पंचहटिया व अवध पैरामेडिकल कालेज के प्रांगण मे आम, अमरुद, बरगद, नीम, रातरानी, आदि कुल 15 पौधे लगाये गये। पौधा रोपण कार्यक्रम के संयोजक पूर्व सीएमओ ला0 डा0 रामअवध यादव ने कहा कि आज के परिपेक्ष में इस धरा व जीवन को बचाना है तो हमें पौधे लगाते रहना चाहिए और उनकी पूरी देखभाल करनी चाहिए जिससे वे जीवित रहे।
अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि लायन्स गोमती सत्र् 2016-17 मे शताब्दी वर्षीय सेवाकार्य को प्रमुख्ता से करेगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए समय अनूकुल है इस लिए क्लब लगातार पौधा रोपण का कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। जिससे पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। इसी क्रम भूख से निवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन हर माह प्रमुख्ता से किया जायेगा। अर्न्तराष्ट्रीय शताब्दी वर्षीय सेवाकार्य के समन्वक डश्रथ् ला0 डा0 जी0सी0 सिंह ने कहा कि लायन्स गोमती इस वर्ष उत्कृष्ठ सेवाकार्य कर रही है। और इसी उत्साह व लगन से क्लब को कार्य करते रहना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सचिव ला0 दिनेश श्रीवास्तव ने किया और सभी का धन्यवाद ला0 प्रतिमा गुप्ता ने किया।
उक्त कार्यक्रम मे प्रमुख रुप से ला0 दीपक चिटकारिया, ला0 डा0 सुलोचना सिंह, लाय0 डा0 शकुन्तला यादव, ला0 अनिल अग्रहरी, ला0 प्रियम्बदा सिंह, ला0 संतोष साहू, ला0 विरेन्द्र सिंह, ला0 हसनैन कमर "दीपू", ला0 धनन्जय पाठक, ला0 शशिलता, ला0 सुनीता पाठक, ला0 शिवशंकर साहनी, ला0 सुभाष सोनकर, ला0 सुधीर साहू, आदि लोग उपस्थित रहे।