दियरा शमशान के टीन शेड के लिये विधायक अरुण ने दिये दस लाख
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_88.html
असग़र नक़ी
सुल्तानपुर:- "चलने वालों के क़दम सिर पे उठा लेती है, गिरने वालों को कलेजे से लगा लेती है,, ये धरती जिसे कुछ लोग माँ कहते हैं, मरने के बाद भी सीने में छुपा लेती है"! ऐसी ही ज़मीन की चाक-चौबंद के लिये सदर विधायक अरुण वर्मा ने अपनी निधि से 10 लाख के आरसीसी शेड का शिलान्यास किया।
दियरा श्मशान घाट के जर्जर टीन सेड को देखकर सदर विधायक अरुण वर्मा ने विधायक निधि से 10 लाख की निधि से आरसीसी शेड बनाये जाने की घोषणा की, जिसका शिलान्यास विधायक ने किया, शिलान्यास कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री वर्मा ने कहा कि "क्षेत्र के विभिन्न गाँवों से घाट पर अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों की असुविधा को दूर करने के लिए यह एक छोटा प्रयास है, आपके बीच में आगे विकास की तमाम योजनाएँ धरातल पर मूर्ति रुप लेंगी।"
कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रो. रामसहाय यादव एवं संचालन गौतम वर्मा, जे०पी० यादव ने किया।
इस अवसर पर मोतिगरपुर ब्लाक प्रमुख श्रवण यादव, पूर्व प्रमुख राममूर्ति निषाद, सपा विधानसभा अध्यक्ष हौसिला यादव, प्रधान दियरा रामसूरत गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, कल्लू यादव, प्रदीप तिवारी बीडीसी, कुलदीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।