रविवार को शहर में होंगे राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड के सलाहकार डा. संदीप शुक्ला
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_535.html
असग़र नक़ी
सुल्तानपुर:- राजकीय निर्माण निगम बोर्ड के सलाहकार बनने के बाद डॉ संदीप कुमार शुक्ल रविवार को पहली बार जनपद आगमन पर नगर में आयेगें, बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं में इसको लेकर खासा उत्साह है और श्री शुक्ला के जोरदार स्वागत की तैयारी में जुट गये हैं।
बताते चलें कि प्रमुख सचिव लोक निर्माण आराधना शुक्ला ने संदीप शुक्ला को बीते दिनों उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड का सलाहकार नामित किया था,राज्यपाल की संस्तुति के बाद जारी किये अपने पत्र संख्या- सीoएमo-506/23-8-2016-26सी.बी./2016 में 27 जुलाई को अपने आदेश में लिखा था कि डाक्टर संदीप शुक्ला को तत्कालिक प्रभाव से एक वर्ष के लिये उ.प्र. राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड का एक वर्ष के लिये सलाहकार नामित किया जा रहा है, अमेठी के चंदीपुर पोस्ट दादरा के मूल निवासी श्री शुक्ला सुल्तानपुर में बतौर अधिकारी कई वर्षों तक रह चुके हैं,
रविवार को श्री शुक्ला के आगमन से सम्बन्धित जानकारी श्री शुक्ला की पत्नी डाक्टर सुरभि शुक्ला ने देते हुए बताया कि रविवार 11 बजे नगर के बस स्टैण्ड स्थित लोहिया जी की प्रतिमा के पास एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया है, यहां कार्यक्रम के बाद श्री शुक्ला पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से रूबरू होंगे, बता दें कि सुरभि शुक्ला फिलवक्त आवास विकास परिषद की उपाध्यक्ष के पद पर हैं।