दुःखी परिवारों से मिलें विधायक अरुण वर्मा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_733.html
असग़र नक़ी
सुल्तानपुर:- अपने मतदाताओं पर क्या बीत रही है इस बात से जनप्रतिनिधि बेख़बर हैं वहीं इन जनप्रतिनिधियों से इत्र सदर विधायक अरुण वर्मा अपने वोटरों पर पड़ी विपत्ति में दुःख-दर्द बांटने अकसर पहुंच रहे हैं।
शनिवार को भी विगत दिनों की तरह सदर विधायक अरुण वर्मा विधानसभा के मतदाताओं के हाल-चाल जानने के लिये निकले, विधायक श्री वर्मा महुआरी आशापुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामबरन तिवारी के घर पहुंचे दुःखी परिवार के बीच बैठ उनका दुःख बांटा, बीते दिनों स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी की मौत हो गई थी, वहीं श्री वर्मा बीते दिनों ताजुद्दीनपुर में डेंगू से काल के गाल में समाये गांव निवासी मोहम्मद आज़ाद (17) के परिजनों को ढाढस पहुंचे और कहा की दुःख की इस घड़ी में मैं आपके साथ हूं, इसके अलावा विधायक श्री वर्मा गुरेगाव प्रधान सुनील सिंह को पिता की मौत पर उनके दुखी परिवार का दुःख बांटने पहुंचे, यहां से दियरा, जयसिंहपुर, कान्हापुर,रवनिया में दुःखी परिवारों से मिले।