aajtaktimes

दिव्यांगों के समर्थन मे उतरी महिला सोसायटी

बाराबंकी। कुदरत की मार झेल रहे दिव्यांगजन जिला प्रशासन की अनदेखी के
चलते शनैः शनैः मौत के नजदीक जा रहे दर्जनों लोगों को अस्पताल भेजा जा
चुका है। यह बात 7वें दिन जारी धरना प्रदर्शन मे समर्थन देने पहुंची ऊॅ
साईं सोनी महिला एजुकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी की प्रबन्धक राम दुलारी
पटेल ने दिव्यांगजनों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने आगे कहा कि
सरकार की लोकप्रियता घटाने वाले भ्रष्ट कर्मचारियों को चिन्हित कर न
सिर्फ दण्डात्मक कार्यवाही की जानी चाहिए बल्कि दिव्यांगजनों की समस्याओं
का त्वरित निस्तारण कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर दिव्यांगों का
हाल जानने जिला स्तरीय अधिकारी नही आते हैं तो सोसायटी के सदस्य
दिव्यांगों की तरह नाग पंचमी ( गुड़िया) का त्योहार नही मनायेंगे। श्री
पटेल ने आगे कहा कि बडे़ खेद का विषय है कि धरना स्थल पर पेय जल व
शौंचालय तक की व्यवस्था नही है जब की प्रदेश व देश की सरकार बाहर शौंच पर
रोक लगाने के लिए प्रयासरत है। जब जिला मुख्यालय पर चिराग तले अंधेरा दिख
रहा है तो दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों का अंदाजा लगाया जा सकता है, और
जब तक दिव्यांगजन धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। सोसायटी इनके समर्थन मे
सड़कों पर उतर कर साथ देगी। सचिव आरबी सिंह ने कहा कि उच्च अधिकारियों को
गुमराह किया जा रहा है, अन्यथा समस्या का निदान हो चुका होता। परन्तु जब
तक वास्तविक समस्याओं का निदान नही कराया जाता धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
श्री सिंह ने कहा बड़े खेद का विषय है कि जनता के पैसों से ही भ्रष्टाचारी
त्योहार मनायेंगे और निशक्त जन तहरी, खिचड़ी से समय गुजारेंगे। जिला
अध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने कहा कि धरना स्थल पर पेयजल, लाईट, शौचालय
के साथ आवास, पेंशन, राशन कार्ड जैसी दस सूत्रीय मांगे जिला प्रशासन
द्वारा पूर्ण की जा सकती हैं परन्तु पिछले आठ दिनों से हम लोग जिन्दगी की
लड़ाई लड़ रहे है समस्याओं के निराकरण होने तक धरना प्रदर्शन अनवरत जारी
रहेगा। इस मौके पर परशुराम रावत, देशराज, नन्कऊ सिंह, अंशू जायसवाल, राजा
राम, प्रेमा देवी, रंजीता देवी, लज्जावती, लल्लू राम, सुनील कुमार, अवधेश
कुमार, मालती देवी, कैलाश, मनीष कुमार, जयकरन, रामकली, बेबी, तारावती,
अंशू देवी, विनोद कुमार, गुड्डू, लवकुश, मिथुन, विजय बहादुर सहित तमाम
लोग मौजूद थे।

Related

UP 2827829219505460202

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item