aajtaktimes

शिवसैनिकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। शिवसैनिकों ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार अयोध्या
में अधिग्रहित परिसर में दर्जनों मन्दिरों में पूजा-पाठ भोग आरती न होने,
साफ-सफाई न होने, राम की पौड़ी व विद्याकुण्ड में पानी की कमी गन्दगी से
मछलियों के मरने, लम्बी दूरी बसों के अयोध्या न गुजरकर बाईपास ने निकलने
तथा राममन्दिर आन्दोलन के मुखिया परमहंस रामचन्द्र दास की समाधि का
सुन्दरीकरण, परमहंस घाट की स्थापना कर परमहंस जी की समाधि को राष्ट्रीय
पर्यटन स्थल घोषित किये जाने की मांग को लेकर शिवसेना प्रदेश महासचिव एवं
सुरेश चन्द्र पाठक एवं शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही की अगुवाई में
प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को सम्बोधित मांग पत्र कलेक्ट्रेट कचेहरी में
प्रदर्शन करते हुए प्रेषित किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सुरेशचन्द्र
पाठक ने कहा कि सपा शासनकाल में पौराणिक, धार्मिक अयोध्या नगरी बदहाल है।
विद्याकुण्ड सरयू परिक्षेत्र समेत पूरी अयोध्या में गन्दगी का अम्बार लगा
हुआ है। वहीं भक्तों की आस्था का केन्द्र विद्याकुण्ड की मछलियाँ पानी के
आभाव व गन्दगी के कारण मर गयी थी। राममन्दिर अधिग्रहित क्षेत्र में एक
दर्जन ऐसे मन्दिर है जिसमें अधिग्रहण के बाद आरती पूजा व भगवान को भोग
नहीं लगाया जा रहा है। इस विषय को राज्य सरकार व केन्द्र सरकार जनता से
छिपा रही है। जिसमें तत्काल पूजन व भोग की व्यवस्था सरकार द्वारा करायी
जाये और अयोध्या में व्याप्त अव्यवस्था को दू र किया जाये, अन्यथा राज्य
स्तर पर आन्दोलन चलाया जायेगा। इस अवसर पर मनोज विद्रोही, शिवा पाठक, पवन
पाण्डेय, पवन रावत, अजय गुप्ता, अजय गुप्ता, जितेन्द्र तिवारी, प्रीतम
पाठक, मनोज यादव, सूरज यादव, नीरज,, छोटेलाल, पुतान अशलम खान आदि प्रमुख
रूप से उपस्थित थे।

Related

UP 1260246819797393790

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item