सामाजिक संगठनों ने शिक्षा नीति को लेकर निकाली मानव श्रृंखला
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_694.html
जौनपुर। खाकी डेªस में कंधे पर झोला लिया। झोले में कटोरी, कुछ फटी पुरानी किताबों के साथ गांव-गिरांव का लड़का सड़क पर राह चलते हुये जब चमचमाती बस में टाई लगाये कान्वेंट स्कूल का लड़का बस में बैठकर मम्मी-पापा को बाय-बाय करते हुये देखता है तो उसका मन मचल उठता है। फिर वह अपने मन ही मन सोचता है कि यह कान्वेंट स्कूलों की व्यवस्था गरीबों के लिये नहीं, बल्कि अमीरों के लिये है। इसी के बाबत गरीबों व अमीरांे की दोहरी शिक्षा नीति को बंद करने के लिये जनपद के विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जनपद मंे एक मुहिम के तहत आज कलेक्टेªट परिसर में मानव श्रृंखला के माध्यम से प्रदेश सरकार से मांग किया कि दोहरी शिक्षा नीति बंद करके सभी के लिये एक समान शिक्षा लागू किया जाय। मानव श्रृंखला के नेतृत्वकर्ता रमेश यादव व गुरूपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार को समान शिक्षा व्यवस्था लाकर अमीर-गरीब के बीच खाई को खत्म करने की पहल करनी चाहिये। मानव श्रृंखला कार्यक्रम में श्रमिक कल्याण समिति के अध्यक्ष अख्तर अली, शिक्षा का अधिकार अभियान की आरती सिंह, गरिमा, पूनम, शालिनी, शीतम, अब्दुल, किशन, अखिलेश, सत्यम्, वेसा, रमेश, सुषमा सहित सैकड़ों उपस्थित रहे।

