27 गोवंश बरामद, पशु तस्कर फरार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/27_28.html
जौनपुर। खेतासराय थाना पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान खुटहन की तरफ से आ रहे कुछ ऐसे लोगों की घेराबंदी कर लिया जो दो दर्जन से अधिक पशुओं को लेकर कहीं जा रहे थे। हालांकि अंधेरे का लाभ उठाकर पशु तस्कर भागने में सफल रहे लेकिन इस दौरान 27 गोवंश बरामद किये गये। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

