aajtaktimes

व्यापार मण्डल कल्याण समिति डीएम से करेगी नपाप की शिकायत

जौनपुर। व्यापार मण्डल कल्याण समिति की बैठक मंगलवार को कोतवाली चौराहे पर स्थित कैम्प कार्यालय पर अध्यक्ष जावेद अजीम की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर व्यापारी नेताओं ने कहा कि कोतवाली चौराहे के ठीक बगल मंे स्थित टिकुली टोला गली में 3 माह पहले नगर पालिका द्वारा सीवर लाइन हेतु पाइप बिछाया गया था लेकिन सीवर डालने के बाद मार्ग को बिना मरम्मत किये छोड़ दिया गया जिसके चलते जगह-जगह गडढे हो गये हैं। ऐसे में आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है जिसमें कई लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। व्यापारियों ने कहा कि इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की जायेगी। इस अवसर पर विकास गुप्ता, नुरुद्दीन शेख, साहब लाल साहू, अभिषेक बैंकर, सद्दाम हुसैन, मनोरंजन गुप्ता, रेयाज अहमद, आशीष जायसवाल, फिरोज खान, सबिर अजीम, आदि उपस्थित रहे। संचालन उपमंत्री अभय चौरशिया ने किया।

Related

UP 4853389749681317464

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item