aajtaktimes

नव दीप क्लब ने तिलक क्लब को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश वालीबाल एसोसिएशन के निर्देशन एवं जिला वालीबाल एसोसिएशन जौनपुर की देख-रेख में मेजर एनडी शर्मा की स्मृति वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें कुल 4 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन डा. रजनीश चन्द्र द्विवेदी ने मेजर साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया जिसके बाद पहला मैच वीरभानपुर व नव दीप क्लब के बीच हुआ। नवदीप ने 25-20 व 25-22 से जीत दर्ज कर फाइनल मंे स्थान बनाया। दूसरा मैच तिलक क्लब व धर्मापुर के बीच हुआ जिसमें तिलक 25-22 व 25-19 से मैच जीत कर फाइनल पहुंचा। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में नव दीप क्लब ने 25-23, 27-25, 30-28 से जीत दर्ज कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि डा. लाल बहादुर सिद्धार्थ ने खिलाड़ियों को ट्राफी प्रदान करके बेस्ट अटैकर का पुरस्कार नगद के रूप में प्रकाश राय व राहुल यादव को दिया। हालांकि प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण प्रकाश व राहुल के अलावा मोनू व दिनेश भी रहे। निर्णायक की भूमिका डा. सत्य प्रकाश सिंह, आनन्द सिंह, राजमन यादव, विक्रम सिंह ने निभायी तो रतन सिंह स्कोरर रहे। इस दौरान आये अतिथियों का स्वागत सचिव विजय सिंह बागी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अश्वनी सिंह व संचालन रमेश चन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर डा. बलवंत सिंह, राजीव सिंह, हृदय सिंह, बाबी सिंह, शैलेन्द्र सिंह, संजय यादव, मोनू राय, रोहित यादव के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 6609050774773634687

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item