मेंजा में हुई कुश्ती, दर्जनों पहलवानों ने की जोर आजमाइश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_730.html
जौनपुर। मड़ियाहूं क्षेत्र के ग्रामसभा मेंजा के प्राथमिक विद्यालय में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जहां विभिन्न क्षेत्रों के कुल 15 जोड़ी पहलवानांे ने जोर-आजमाइश किया। इसके पहले प्रतियोगिता का शुभारम्भ ग्राम प्रधान श्रीमती राजपत्ती देवी ने दो पहलवानों को हाथ मिलवाकर किया। प्रतियोगिता में तिलंगा पहलवान व राजेश के बीच अच्छी कुश्ती रही। अन्त में आयोजन समिति द्वारा सभी पहलवानों को प्रशस्ति पत्र के साथ नगद पुरस्कार भी दिया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका शेष नरायन पटेल ने निभायी तो संचालन शरद पटेल ने किया। इस अवसर पर दुर्गा प्रसाद, मुनकल, राम आसरे, सेवा लाल, मोती लाल, सुशील सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में व्यवस्थापक शीतला प्रसाद ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

