जायसवाल समाज 10 अगस्त से 25 सितम्बर तक करेगा पौधरोपण
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/10-25.html
जौनपुर। नगर जायसवाल समाज सेवा समिति जौनपुर की बैठक इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू के आवास पर नगर अध्यक्ष अजयनाथ जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इं. विजय जायसवाल ने निर्देशित किया कि सम्पूर्ण नगर के प्रत्येक वार्डों में पौधरोपण का कार्य चरणबद्ध तरीके से प्रत्येक सप्ताह में एक दिन किया जाना चाहिये। इससे पर्यावरण प्रदूषण से मुक्ति मिल सके। उन्होंने कहा कि जिनके घर में पौधे लगाने का स्थान नहीं है, उन्हें तुलसी का पौधा भेंट किया जाय। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ 10 अगस्त को प्रातः 8 बजे मीनाक्षी उपवन सिपाह से प्रारम्भ होकर क्रमशः 17 अगस्त, 21 अगस्त, 28 अगस्त, 4 सितम्बर, 11 सितम्बर, 18 सितम्बर को करते हुये 25 सितम्बर को समापन होगा। समापन कार्यक्रम का आयोजन शाश्वत वाटिका (राज कमल टाकीज) रुहट्टा में होगा जहां निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगेगा। श्री जायसवाल ने बताया कि सम्पूर्ण कार्यक्रम के संयोजक कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू बनाये गये हैं। अन्त में राजेश गुप्ता एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष कलेक्टेªट अधिवक्ता संघ ने कार्यक्रम की सफलता के लिये शुभकामना दिया। इस अवसर पर ओम प्रकाश जायसवाल, ध्रुव जायसवाल, अनिल जायसवाल, पीयुष जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, केके जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, शालू जायसवाल, रतन जायसवाल आदि मौजूद रहे।

