10 अगस्त को काला दिवस मनायेगा पसमांदा मुस्लिम महाज़ : निहाल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/10.html
जौनपुर । आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ की बैठक कैंम्प कार्यालय जौनपुर मे हुई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष हाजी मोहम्मद नेहाल अंसारी ने की और संचालन मीडिया प्रभारी जुनैद अहमद हवारी ने किया प्रदेश अध्यक्ष के आहवान पर 341/3 पैरा 3 का विरोध करते हुये पूरे उत्तर प्रदेश मे काला दिवस 10 अगस्त को मनाया जायेगा जिसके सम्बन्ध मे सभी जिला अधिकारी को राष्ट्पति के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों से आहवान किया जाता है कि 10 अगस्त को सुबह 9-30 बजे अपने अपने जिले मे कार्यक्रम करेगे । बैठक मे विशेष रुप से उपस्थित लोगो मे प्रदेश कोषाध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी प्रदेश सचिव इस्लाम इदरीसी प्रदेश सचिव सलीम मन्सुरी जिला प्रभारी रेयाज अंसारी जिलाध्यक्ष शाहआलम अंसारी जिला उपाध्यक्ष आसिफ इसाहक जिला महासचिव यासीन सल्मानी जिला सचिव फैयाज हाशमी जिला सचिव जमाल अहमद शीश अंसारी नगर अध्यक्ष अल्तमस राइनी नफीस इदरीसी महबूब आलम दिलदार अहमद अंसारी रुस्तम मनीहार इरशाद अंसारी नवाब कुरैशी हारून मनीहार आदि लोग उपस्थित रहे ।

