aajtaktimes

पशु तस्करों ने सरायपोख्ता पुलिस चौकी के एचसीपी को रौंदा

मोहम्मद सोहराब
जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सरायपोख्ता पुलिस चौकी अन्तर्गत बदलापुर पड़ाव पर शुक्रवार को तड़के लगभग साढ़े 3 बजे पशु तस्करों ने एचसीपी त्रिलोक तिवारी 58 वर्ष को रौंद दिया जिसके चलते उनकी मौत हो गयी। दुर्घटना को अंजाम देते हुये तस्कर दो वाहनों पर लदे पशुओं को लेकर फरार हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत एचसीपी त्रिलोक मूलतः बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नोनार गांव के निवासी थे जो यहां सरायपोख्ता पुलिस चौकी पर तैनात थे। बता दें कि शुक्रवार को तड़के लगभग 3 बजे वायरलेस हुआ कि बदलापुर मार्ग से होते हुये शहर की तरफ दो वाहनों पर पशुओं को लादकर वध हेतु कहीं ले जाया जा रहा है। इस पर सरायपोख्ता के सभी जवान सक्रिय होकर बदलापुर एवं मछलीशहर पड़ाव पर डट गये। इसी समय कटघरा की तरफ से दो पिकप आते दिखायी दिये जिन्हें रोकने का इशारा किया गया तो चालक पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ा दी। ऐसे में वहां मौजूद 3 सिपाही कूदकर बगल हो गये जबकि त्रिलोक चपेट में आ गये जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गये। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद तस्कर वाहन सहित शहर के मध्य होते हुये सिपाह की ओर फरार हो गये। इधर घायल एचसीपी को उपचार हेतु साथी जिला अस्पताल ले गये जहां हालत नाजुक देखते हुये वाराणसी के लिये रेफर कर दिया गया। वाराणसी के ट्रामा सेण्टर में चिकित्सकों ने त्रिलोक तिवारी को मृत घोषित कर दिया।

Related

UP 8155035868298098181

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item