aajtaktimes

सभापति का सिद्धौर ब्लाक में हुआ जोरदार स्वागत

बाराबंकी। कोआपरेटिव बैंक के सभापति/अध्यक्ष धीरेन्द्र वर्मा का आज विकास
खण्ड सिद्धौर के सभागार में क्षेत्रीय विधायक, ब्लाक प्रमुख, चेयरमैन और
सैकड़ो ग्राम प्रधानों ने जोरदार स्वागत किया। अपने स्वागत से गदगद होकर
उन्होने घोषणा की कि ब्लाक सभागार में एक नया सभागार कक्ष बनाया जायेगा
और ब्लाक में कर्मचारियों के आवास के लिये भी सरकार से धन की व्यवस्था
करायी जायेगी। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक के
उपाध्यक्ष रहे धीरेन्द्र कुमार वर्मा एक माह पूर्व प्रदेश के सहकारिता
मंत्री शिवपाल यादव ने उनके कामकाज से खुश होकर उनको सहकारिता विभाग के
जिम्मेदारी देते हुए उनको कोआपरेटिव बैंक का सभापति बना दिया। सभापति
बनाये जाने से जनपद के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गयी और आज जब सभापति
धीरेन्द्र वर्मा उनके साथ में जैदपुर विधायक रामगोपाल रावत, हैदरगढ़
विधायक राममगन रावत, ब्लाक सिद्धौर के कार्यालय में पहुंचे तो वहां पर
मौजूद ब्लाक प्रमुख सिद्धौर रमेशचन्द्र वर्मा, नगर पंचायत सिद्धौर के
चेयरमैन प्रतिनिधि हाकिम अली बादशाह, ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष
मो. अकील जैदी आदि लोगों ने ब्लाक सभागार कक्ष में धीरेन्द्र कुमार वर्मा
का जोरदार स्वागत किया। अपने स्वागत से खुश होकर श्री वर्मा ने कहा कि आज
मैं जो कुछ भी हूं वह सब कुछ सपा के वरिष्ठ नेताओं के दम पर हूं। छोटा सा
किसान होने के बाद भी मुझे सपा मुखिया ने इस काबिल समझा। उन्होने कहा कि
मेरा प्रयास रहेगा कि किसी भी किसान को किसी भी तरह की कोई कमी न आने
पाये। सहकारी बैंक से ऋण लेना हो या समिति से खाद लेनी हो अब किसानों को
वहां से निराश नही लौटना पड़ेगा। छोटा सा सभागार देखकर उन्होने कहा कि
यहां पर एक बड़ा सा सभागार बनना चाहिये। जिसमें अगर कोई मीटिंग हो तो
लोगों को बाहर न खड़ा रहना पड़े। उन्होने कहा कि मेरा प्रयास होगा कि जल्द
से जल्द सिद्धौर में एक नया सभागार बनवाऊं। इस मौके पर बोलते हुए जैदपुर
विधायक रामगोपाल रावत ने कहा कि गांवो के प्रधानों को चाहिये कि गांव की
समस्याएं लाकर मुझे बतायें और मैं अपने स्तर पर समस्याओं का निराकरण कर
सकूं। जबकि हैदरगढ़ विधायक राम मगन रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीबों
के लिये दर्जनों जन कल्याणकारी योजनाएं चलायी हैं। प्रधानों को चाहिये कि
गांव-गांव घूमकर गरीबों को चिन्हित करें और उनको सरकारी योजनाओं का लाभ
पूरी ईमानदारी से दिलवायें। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख सिद्धौर रमेशचन्द्र
वर्मा, ग्राम प्रधानसंघ के अध्यक्ष मो. अकील जैदी, महामंत्री पवन वर्मा व
सैकड़ो ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने श्री वर्मा का स्वागत
किया।

Related

UP 2308775765962383780

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item