aajtaktimes

बिना नक्शा, मानक विहीन काम्प्लेक्स निर्माण कार्य जोरों पर

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सत्ता का रुतबा भूमाफियाओं के सर चढ़कर बोल रहा है। खादी की हनक
नियम और कानूनों पर भारी पड़ती दिख रही है। नियमों को ताक पर रखकर बिना
नक्शा पास कराये हाहाहूति काम्प्लेक्सों का निर्माण जोर शोर से चल रहा
है। खास बात यह है कि मामला कहीं और का नही बल्कि जनपद मुख्यालय का है।
जहां नगर पालिका परिषद की जमीन पर एक मार्केट का निर्माण निजी विस्तारक
के साथ मिलकर किया जा रहा है। खास बात यह है कि वैसे तो दो कद्दावर लोग
अलग-अलग राजनीतिक दलों का झण्डा बुलंद करते हैं। लेकिन इस मानक, मानचित्र
के विपरीत बन रहे काम्प्लेक्स में अप्रत्यक्ष रुप से दोनो सहभागी भी हैं।
इस मानक, मानचित्र के विपरीत बने व्यवसायिक काम्प्लेक्स के ध्वस्तीकरण के
सम्बन्ध में एक ट्रस्ट ने मोर्चा खोल दिया है। जगजीवन दास सतनाम सेवा
ट्रस्ट की ओर से अधिवक्ता पवन कुमार ने एसडीएम एवं नियत प्राधिकारी को
दिये गये शिकायती पत्र में कहा है कि शहर नवाबगंज स्थित नगर पालिका परिषद
की भूमि नं-272 मि. रकबा 0.028 हे0 व 284/2 रकबा 0.025 हे0 तथा 285/2
रकबा 0.016 हे0 तथा भूमि नं0 286/1 रकबा 0.060 हे0 व 289/1 रकबा 0.080
हे0 कुल 5 किता इक्का तांगा स्टैण्ड जेरे इन्तजाम नगर पालिका दर्ज है।
उक्त भूमि पर नगर पालिका परिषद नवाबगंज द्वारा मार्केट का निर्माण निजी
विस्तारक के साथ मिलकर किया जा रहा है। उक्त मार्केट के पूर्ण धनोखर
चौराहा स्थित चौधरी रामसिंह मार्केट को भी निजी विस्तारक के साथ मिलकर
मार्केट बनायी गयी और सर्वप्रथम उक्त मार्केट का नक्शा बेसमेन्ट में
पार्किंग के साथ बनाया गया और बाद में धोखाधड़ी से बेसमेन्ट पार्किंग के
स्थान पर दुकाने बना दी गयी। जबकि फायर वगैरह की एनओसी में  भी बेसमेन्ट
पार्किंग के साथ में थी। इसी प्रकार इक्का तांगा स्टैण्ड की जो मार्केट
बन रही है उसमें भी पार्किंग का स्थान गायब है कृपया अपने द्वारा स्वीकृत
मानचित्र तथा बनायी गयी मार्केट का अवलोकन करने की कृपा करे क्योंकि
मानचित्र के विपरीत अवैध निर्माण किया जा रहा है, जो तकरीबन पूर्ण भी हो
गया है। यह तो जिले में बिना मानक एवं बिना मानचित्र निर्माणाधीन
बहुमंजिला इमारत की एक बानगी मात्र है। भूमाफियाओं एवं बिल्डरों के हौसले
दिनों दिन मजबूत होते जा रहे हैं। हालांकि एसडीएम द्वारा दो अलग-अलग
जांचो के आदेश दिये गये हैं। जिनमें एक जांच में यह निर्माण बिना नक्शे
का पाया गया है। गौरतलब है कि अवैध रुप से हो रहे निर्माणों पर प्रशासन
अंकुश लगाने में नाकाम साबित होता जा रहा है। जिससे इन दबंग भूमाफियाओं,
बिल्डरों के हौसले बुलंद हैं।

Related

UP 138837810744608960

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item