सावन के दूसरे सोमवार पर भोले भण्डारी की जय-जयकार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_45.html
बाराबंकी। सावन माह के दूसरे सोमवार को भी शिव मंदिरों पर भोले नाथ का
जयकारा लगाते हुए लाखो भक्तों ने जल चढ़ाया और अपनी मनोकामना पूरी करने के
खातिर मन्नते भी मांगी। रात 12 बजे से ही शिव मंदिरों पर भक्तों की लम्बी
कतार लग गयी थी। हर तरफ बम भोले, हर हर महादेव के जयकारे गूंज रहे थे।
सावन मास के दूसरे सोमवार पर लोधेश्वर महादेवा के प्रसिद्व शिवमन्दिर पर
शिवभक्तो का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। कडे़ सुरक्षा प्रबन्धो के बीच एक लाख से
अधिक श्रृद्वालुओं ने भगवान शिव का पूजन अर्चन व जलाभिषेक कर मनवांछित फल
की कामना की। सुबह से दोपहर तक लगातार हो रही बारिश भी धार्मिक आस्था के
आगे बौनी लग रही थी। रविवार की संध्या से ही भारी संख्या मे भारी संख्या
में श्रद्वालुओं का आगमन शुरू हो गया था। लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, ऐटा,
मैनपुरी, फरूखाबाद, झंासी, जालौन, सीतापुर, बहराइच, गोण्डा सहित तमाम
जनपदो से बहुत बडी तादाद में श्रद्वालु दोपहिया व चौपहिया वाहनो से मेला
आ रहे थे। हजारो की संख्या में श्रद्वालु ट्रेनो के द्वारा बुढ़वल रेलवे
स्टेशन आकर वहां से पैदल चलकर महादेवा पहुंच रहे थे। रविवार की रात्रि को
ही सम्पूर्ण मेला परिसर श्रद्वालुओं से पट गया था। भारी भीड के मद्देनजर
मन्दिर के प्रशासन द्वारा पूजन अर्चन के लिए अर्ध रात्रि से ही मन्दिर के
पट खोल दिये गये थे। मेला परिक्षेत्र बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रहा
था। बैरी केटिंग के अन्दर कतारवद्व तरीके से लोग पूजन अर्चन के लिए
मन्दिर जा रहे थे। भीड़ का आलम यह था कि सुरक्षा व्यवस्था में लगी पुलिस
पसीने पसीने हो रही थी। मन्दिर के मुख्य द्वार पर उपनिरीक्षक अजय कुमार
सिंह अपने सहयोगी पुलिस बलो के साथ सुरक्षा में जुटे हुये थे। मन्दिर के
गर्भ गृह में सुरक्षा व्यवस्था में लगे थानाध्यक्ष मसौली अवधेश कुमार
यादव, थानाध्यक्ष जैदपुर अशोक कुमार सरोज पसीने से तरबतर थे। रविवार की
संध्या से ही अपर पुलिस अधीक्षक कुवंर ज्ञानन्जय सिंह, उपजिलाधिकारी
रामनगर आशुतोष कुमार दूबे, सिरौलीगौसपुर प्रभाकान्त अवस्थी, तहसीलदार
रानगर प्रवीण कुमार, सीओ रामनगर दुर्गेश कुमार सिंह, फतेहपुर दिनेश कुमार
सिंह, आर.एस.घाट. संतोष कुमार सिंह, इंस्पेक्टर फतेहपुर मोहन प्रसाद
वर्मा, स्थानीय अविसूचना ईकाई के इंस्पेक्टर गुलाब सिंह यादव,मन्दिर
परिसर में जमे सुरक्षा व कानून व्यवस्था को मेनटेन करने में मुश्तैद थे।
पूजन अर्चन व जलाभिषेेक का कार्यक्रम देर रात्रि तक जारी रहा। मेले में
किसी प्रकार की कोई घटना नही घटित हुई। इसके अलावा कस्बा सिद्धौर में
स्थित सिद्धेश्वर मंदिर, हैदरगढ़ में स्थित अवशानेश्वर मंदिर व ग्राम
बेरिया गजपतिपुर में स्थित लालेश्वर महादेव पर सुबह से ही हजारों भक्तों
ने शिवलिंग पर जल चढ़ाकर अपनी मनोकामन पूरी होने की भोलेनाथ से गुहार
लगायी। सुरक्षा व्यवस्था की नजर से भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती
की गयी थी।
शिवभक्तों से की जा रही अवैध वसूली, पुलिस तमाशबीन
रामनगर बाराबंकी। महादेवा आये श्रृद्वालुओं से मेला स्टैण्ड के ठेकेदार व
उनके कारिन्दे तथा पुलिस दोपहिया व चौपहिया वाहनो से मानक को दरकिनार कर
जबरदस्त वसूली कर रहे थे। महादेवा आडी टोरियम स्टैण्ड के पास लगे बैरियर
पर स्वंय चौकी इन्चार्ज महादेवा जितेन्द्र कुमार सिंह,सहयोगी पुलिस जनो
के साथ दोपहिया व चौपहिया वाहनो को रोक रहे थे तथा ठेकेदार व उनके सहयोगी
बडे चौपहिया वाहनो से सौ रूपये स्टैण्ड के तथा सौ रूपये पुलिस के नाम पर
वासूली कर रहे थे। छोटे चौपहिया वाहनो से 50 रूपये स्टैण्ड तथा 50 रूपये
पुलिस के लिए जा रहे थे। दोपहिया वाहन मोटर साइकिल वालो से ठेकेदार
मनमानी वसूली कर रहा था। यही हाल महादेवा से मीतपुर गनेशपुर जाने वाले
सडक मार्ग पर चौकी से मात्र सौ मीटर की दूरी पर लगाये गये बैरियर पर
पुलिस के सहयोग से ठेकेेदार छोटे बडे चौपहिया व दोपहिया वाहनो से मनमानी
वसूली कर रहा था। यही नही पं्रतिबन्ध के बावजूद भी अतिरिक्त पैसा देने पर
सवारी गाडी टाटा मैजिक व अन्य वाहनो को मेला के अन्दर जाने दिया जा रहा
था। स्थानीय लोगो का कहना था कि अवैध वसूली के चलते जिस तरह से अगहनी
मेला खत्म हो गया है उसी तरह से सावनी मेला भी अवैध वसूली की भेट चढ
जायेगा।

