aajtaktimes

जमुरिया नाले में मिली नवजात की लाश

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कोतवाली नगर अन्तर्गत नाले में एक नवजात शिशु का शव देखते ही
हड़कम्प मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से
बाहर निकालकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मिली
जानकारी के अनुसार, आज शाम लगभग 4 बजे शहर स्थित जमुरिया नाले में एक
नवजात शिशु का शव पानी में तैरते हुए नागरिकों ने देखा। देखते ही देखते
नाले के ऊपर सैकड़ो नागरिकों की भारी भीड़ जमा हो गयी। इसकी सूचना जब
कोतवाली नगर पुलिस को मिली तो घटनास्थल पर पहुंचकर के नवजात शिशु की लाश
को बाहर निकलवाया और उसको पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। गौरतलब है कि
आये दिन इस नाले में किसी न किसी नवजात की लाश नाले में मिलती है। तो कुछ
मामलों को तो पुलिस दबा देती है। लेकिन मजबूरीवश कुछ में कार्यवाही करती
है। स्थानीय नागरिकों का कहना था कि नाले के समीप कुछ नर्सिंग होम बने
हैं शायद वहीं से यह नवजात की लाश फेंकी गयी है। वैसे पुलिस ने घटना की
जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

Related

UP 8754164512043235894

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item