aajtaktimes

सदर विधायक ने लगायी चौपाल, सुनी समस्याएं

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी सरकार में प्रदेश के अन्तिम व्यक्ति तक विकास की किरण
पहुंची है। सपा की कथनी व करनी में कोई फर्क नही है। अपनी चुनावी घोषणा
पत्र के सारे वादे पूरा करने वाली सपा सरकार प्रदेश की पहली सरकार है।
उक्त विचार आज विधानसभा सदर के अन्तर्गत ग्राम बरवास में चौपाल में सदर
विधायक सुरेश यादव ने उपस्थित ग्रामीणों में व्यक्त किये। श्री यादव ने
आगे कहा कि समाजवादी सरकार में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य हुए है। प्रदेश
के ऊर्जावान नौजवान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश
के कोने-कोने का विकास हुआ है। समाजवादी पार्टी ने अपने चुनावी सारे
वादों को निभाने का काम किया है। आजादी के बाद यह पहली ऐसी सरकार है
जिसने अपने चुनावी घोषणा पत्र के सारे वादे पूरे किये है। अन्त में
उन्होने कहा कि मेरा भी यह पूरा प्रयास है कि अपने क्षेत्र का सम्पूर्ण
विकास करा सकूं और मैने यह करके भी दिखाया है। यह सब आप सबके सहयोग से
सम्भव हो पाया है। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से कामता प्रसाद यादव, मो.
रिजवान संजय, संजय मिश्रा, विनोद यादव, नन्हेलाल यादव, सुरेन्द्र यादव,
सहजराम, कमलेश, ज्ञानेन्द्र सिंह, नवनीत, प्रकाश, राम प्रकाश मास्टर,
राममिलन यादव, राम आधार, प्रवेश यादव, अनिल यादव, श्यामू यादव, रामगोपाल,
छविनाथ यादव, देवीदीन, कमला प्रसाद, राकेश यादव, देवी प्रसाद, शिव प्रताप
आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 8065494410141363677

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item