भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_725.html
जौनपुर। नगर के पचहटिया तिराहा से रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी। युवा भाजपा नेता विजय सिंह विद्यार्थी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्तांओं ने भारत माता की जय, वन्दे मातरम् जैसे नारे लगाये जिससे पूरा माहौल गुंजायमान हो गया। युवाओं द्वारा तिरंगे को हाथों में लेकर राष्ट्र भक्ति नारे लगाये गये। तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय एवं सांसद केपी सिंह द्धारा किया गया। यात्रा का समापन खेतासराय में हुआ। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि आजादी के 70वीं वर्षगांठ पर भाजपा द्धारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाले देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केन्द्र सरकार द्धारा संचालित योजनाओं से जनता को अवगत कराना है। इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह, ओमकार सिंह, शिव यादव, दिलीप गुप्ता, अभिषेक पाठक, डा. संजय पाण्डेय, डा. आरएन सिंह, डा. देवेश सिंह, अजय सिंह, प्रदीप सिंह, ठाकुर प्रसाद सिंह, जगदीश सिंह, मनोज मौर्य, प्रदीप यादव, सौरभ यादव, आकाश राठौर, सिकन्दर, आरिफ सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
