aajtaktimes

275 मेधावियों को किया गया सम्मानित

जौनपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में रविवार को पंचहटिया स्थित पैरामेडिकल कालेज में 275 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने कहा कि मंजिल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें, सफलता निश्चित मिलेगी। सम्मान का ध्यान आपको सदैव रखकर आगे बढ़ना है। इसी क्रम में पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामअवध यादव ने बच्चों को कहा कि आईएएस बनने के लिए कड़ी मेहनत करें। डा. ब्रजेश कुमार यदुवंशी ने कहा कि ऊंचे मुकाम हासिल करके 85 प्रतिशत की सार्थकता सिद्ध करें। समारोह को सम्बोधित करने वालों में मनोज सिंह यादव, राम अवतार यादव, जैनूराम यादव, राजाराम यादव, छोटेलाल यादव आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजदेव यादव तथा संचालन जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने किया। संयोजक डा. रामअवध यादव व शकुंतला यादव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिवसहाय, यादवेन्द्र यादव, युवा जिलाध्यक्ष कमलेश यादव, अभिलाष यादव, चन्द्रभूषण, विजय कुमार, वृजभूषण यादव, मायाशंकर यादव, रामअचल हरिमूर्ति, नवनीत यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 5627287846894159082

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item