तृतीय चरण का पौधरोपण सम्पन्न
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_330.html
जौनपुर। नगर जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा तुलसी पौध वितरण व 101 पौधरोपण कार्यक्रम के तृतीय चरण का पौधरोपण अहियापुर वार्ड में कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू के संयोजकत्व में किया गया। इसके साथ ही इं. विजय जायसवाल के नेतृत्व में घर-घर जाकर पौध वितरण किया गया। पूर्व नगर अध्यक्ष चन्द्रशेखर जायसवाल ने सभी को अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संकल्प दिलाया। ओम प्रकाश गुप्ता व सत्यम जायसवाल ने पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष व जायसवाल समाज के राष्ट्रीय महासचिव (युवा) ने समाज के इस प्रयास की सराहना किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अजय नाथ जायसवाल, सत्तन जायसवाल, पवन जायसवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, अनिल सहारा, नक्षत्र आनन्द जायसवाल, मोनू जायसवाल, मनीष जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

